Connect with us

झाबुआ

उमरिया बजंत्री सरपंच द्वारा पत्रकार के विरुद्ध झूठी खबर प्रकाशित करने के लिए आर्थिक प्रलोभन देने का प्रयास……..

Published

on

झाबुआ-  जनपद पंचायत झाबुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया बजंत्री सरपंच की कारगुजारीया बढ़ती ही जा रही है पूर्व में हमने खबरों के माध्यम से यह बताया था कि किस प्रकार यह सरपंच राकेश  डामोर कम दर वाली फर्मों को छोड़कर अधिक दर वाली फर्मों से खरीदी करके शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है जिसमें इसी  पंचायत में अन्य फर्मों द्वारा कम दर पर सामग्री प्रदाय करने के बाद भी अधिक दर वाली फर्म से लगातार सामग्री खरीदी की जा रही है जो कि सरपंच सचिव की अनियमितता को उजागर करता है खबरों से बौखलाहट होकर सरपंच और उसके साथी मित्र ने पत्रकार को उसके कार्यालय पर आकर जान से मारने की धमकी दी तथा सख्त  हिदायत दी कि पंचायत संबंधी खबरों का प्रकाशन ना करें ।लेकिन पत्रकार ने उसके बाद भी  खबरों का सिलसिला जारी रखा  और सरपंच की अनियमितता  उजागर की  ।इसी से बौखला कर सरपंच ने एक झूठी शिकायत का आवेदन थाना प्रभारी झाबुआ को दिया । इसके बाद भी पत्रकार  ने पुलिस अधीक्षक झाबुआ को आवेदन देकर सरपंच राकेश डामोर के विरुद्ध, पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने की एवज में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की ।साथ ही जिला  कलेक्टर तथा जनपद  सीईओ झाबुआ को  सरपंच के कार्यकाल की जांच करने  तथा जांच में दोषी पाए जाने पर आर्थिक अनियमितता के तहत कार्रवाई करने हेतु निवेदन भी किया।  वही सरपंच  राकेश डामोर द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ  के कार्यालयों पर जाकर  आर्थिक प्रलोभन देकर पत्रकार की झूठी  खबर  प्रकाशित करने के लिए  विगत दो-तीन दिन से प्रयास भी किए जा रहे हैं । लेकिन  सरपंच जो कि स्वयं ही अनियमितताओं में लिप्त है  जो कि  पंचायत की राशि को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रहा है जो कि स्वयं पंचायत की राशि का गबन कर रहा है  वह  लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को आर्थिक लालच देकर झूठी खबर प्रकाशित करने के लिए  प्रयास कर रहा है । लेकिन लोकतंत्र का चौथा स्तंभ सरपंच की कारगुजारी से भलीभांति परिचित हैं ।इस तरह के सरपंच आर्थिक अनियमितताओं  मैं लिप्त होने के कारण  आर्थिक लालच देने का भी प्रयास करते है ताकि उनके भ्रष्टाचार का पर्दाफाश न हो।शासन प्रशासन को चाहिए कि इस तरह के सरपंच पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को आर्थिक  लालच देकर झूठी खबर  प्रकाशन करने के लिए ,प्रयास करने के लिए  सरपंच पर कानूनी कार्रवाई भी करनी चाहिए ,ताकि भविष्य में इस तरह की हरकत कोई भी सरपंच ना करें ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ22 minutes ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ22 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ23 hours ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ24 hours ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!