Connect with us

झाबुआ

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कलेक्टर को “बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड : 2024-25” से सम्मानित किया जाएगा

Published

on

झाबुआ – । भारत निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना को “बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड: 2024-25” से सम्मानित करने के लिए चुना है। यह प्रतिष्ठित अवार्ड उन्हें उनकी बेहतरीन कार्यशैली और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्धता के कारण मिला है। कलेक्टर नेहा मीना को 25 जनवरी 2025 को दिल्ली में आयोजित 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिया जाने वाला यह अवार्ड जनरल कैटेगिरी में देश भर के केवल 9 कलेक्टर्स और दो पुलिस अधीक्षक को दिया जायेगा। मध्य प्रदेश से एकलौती कलेक्टर नेहा मीना का नाम इस सूची में शामिल किया गया है। झाबुआ में जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य ने उन्हें इस सम्मान का पात्र बनाया। निर्वाचन आयोग ने चुनावों के संचालन में आईटी पहल, सुरक्षा प्रबंधन, चुनाव प्रबंधन, सुलभ चुनाव, मतदाता सूची और मतदाता जागरूकता और पहुंच के क्षेत्र में उनके योगदान और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार घोषित किए हैं। प्रत्येक श्रेणी में जनरल, स्पेशल और स्टेट अवॉर्ड दिए जाएंगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ15 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!