Connect with us

झाबुआ

महा शिव रात्रि पर विघ्नहरा महादेव फूलमाल पर होगा महा रुद्राभिषेक महाआरती एवं प्रसादी का होगा वितरण

Published

on


 
     झाबुआ  नगर के  समीपस्थ ग्राम फूलमाल स्थित महा प्रभावी एवं चमत्कारिक श्री विघ्नहरा महादेव पर आगामी महाशिवरात्रि पर श्री रूद्र महाअभिषेक, महा आरती एवं प्रसादी वितरण का आयोजन होगा, उक्त जानकारी देते हुए मंदिर के सेवक दिता भाई डामोर ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दि. 26/2/2025बुधवार को महाशिवरात्रि के महापर्व पर महा रूद्र अभिषेक का आयोजन प. कैलाश त्रिपाठी के सानिध्य में प्रातः 11बजे से प्रारम्भ होगा, रूद्र अभिषेक के जजमान राजमल पटेल परिवार फूलमाल है
  बिलपत्र  के वृक्ष के नीचे विराजमान है शिव एवं शिव परिवार
    फूलमाल स्तिथ शिव मंदिर कि महत्ता बताते हुए विघ्नहरा ट्रस्ट के अध्यक्ष यशवंत भंडारी ने बताया कि आज से तीन वर्ष पूर्व इस मंदिर कि स्थापना शिव भक्तों के सहयोग से कि गई थी,सम्पूर्ण क्षेत्र में यह एक मात्र ऐसा शिव लिंग स्थापित जो बिल्वपत्र के वृक्ष के निचे विराजमान है, जहाँ पर प्रकृति स्वयं शिवजी पर प्रतिदिन बिल्वपत्र से श्रृंगार करती है, मंदिर के चारों और सूरम्य वातावरण है, यहां पर दर्शन वंदन करने से आत्म शांति का अनुभव होता है
     कई गण मान्य पधारेगे
    ट्रस्टी श्रीमती शारदा प्रताप सिंह सिक्का ने बताया कि  महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भानु भूरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष दौलत भावसार, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि,  हरू भाई भूरिया, नगर अध्यक्ष अंकुर की पाठक
  जिला कार्यालय मंत्री मनोहर मोदी,एन. जी. ओ. प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज अरोरा, मालवा महासंघ के जिला महामंत्री पंकज रांका वरिष्ठ रोटेरियन उमंग सक्सेना, कार्तिक निमा भारतीय मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष अमित सिंह यादव, रोटरी क्लब सचिव मनोज पाठक स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी, ग्राम की कार्यवाहक सरपंचश्री मति करमा दिलीप डामोर, ग्राम पैसा समिति के अध्यक्ष प्रताप डामोर,विवेक दुबे सर सहित कई शिव भक्तों को आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!