Connect with us

झाबुआ

जिला न्यायालय परिसर झाबुआ में चिल्ड्रन फ्रेंडली कोर्ट का हुआ शुभारंभ

Published

on

जिला न्यायालय परिसर झाबुआ में आज चिल्ड्रन फ्रेंडली कोर्ट का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश गुप्ता द्वारा किया गया।

झाबुआ- अभियोजन मीडिया प्रभारी वर्षा जैन के अनुसार दिनांक 09/09/ 2020 को जिला न्यायालय परिसर झाबुआ में चिल्ड्रन फ्रेंडली कोर्ट का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कर कमलों से संपन्न हुआ।
उक्त कोर्ट का मुख्य उद्देश्य यह है कि लैंगिक अपराधों से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2012 के अंतर्गत गठित पॉक्सो कोर्ट एवं अन्य महिला संबंधी अपराधों के अंतर्गत गवाही हेतु उपस्थित पीड़ित महिला पक्षकार एवं उनके नवजात शिशुओं के आराम हेतु सर्व सुविधा युक्त स्थान उपलब्ध करवाया जा सके जिससे शिशुओं एवं महिलाओं के मानसिक दशा पर न्यायालय या पुलिस का खौफ ना हो और उन्हें एक आरामदायक एवं मानसिक रूप से संतुष्ट करने योग्य वातावरण प्रदान किया जा सके। इसी अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें महिला एवं बाल अधिकार संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। चिल्ड्रन फ्रेंडली कोर्ट के अंतर्गत वेब कैमरा प्रोसिडिंग सिस्टम का भी शुभारंभ किया गया जिससे नाबालिग पीड़िता का सामना प्रत्यक्ष रूप से आरोपी के समक्ष न हो सके एवं भय रहित वातावरण में अपनी बातें न्यायालय को बता सके जिससे उसके मामले में प्रभावी न्याय प्रदान किया जा सके। उक्त कोर्ट में मानव जीवन के अनुकूल अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है ‌न्यायालय कक्ष एवं कॉरीडोर में बाल मनोहारी एवं बाल शिक्षाप्रद चित्रों को भी लगाया गया है जिससे बच्चों के अनुकूल वातावरण निर्मित हो सके एवं वह न्याय प्रक्रिया में घुटन महसूस ना करें।
शुभारंभ कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश महेश शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश राजेश देवलिया, चिल्ड्रन फ्रेंडली कोर्ट के पीठासीन न्यायाधीश सुनील मालवीय ,अपर जिला न्यायाधीश संजय चौहान ,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौरव प्रज्ञानंद तथा अन्य समस्त न्यायाधीश गण एवं अधिवक्तागण एवं अभियोजन की ओर से उपसंचालक के एस मुवेल, जिला अभियोजन अधिकारी एसएस खींची, अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी मनीषा मुवेल सहित समस्त अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहे। जिला अभियोजन अधिकारी एसएस खींची द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सद्प्रयासों से बने चिल्ड्रन फ्रेंडली कोर्ट के लिए भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ15 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!