Connect with us

झाबुआ

चंदन लकडी चोरी के मामले में आरोपी का जमानत आवेदन निरस्‍त

Published

on

Made by angel gadia

शाजापुर। न्‍यायालय श्रीमती शर्मीला बिलवार जेएमएफसी शाजापुर द्वारा आरोपी अलीखान पिता अनिस खान निवासी ग्राम सिदनी थाना टोकखूर्द जिला देवास का जमानत आवेदन निरस्‍त किया गया।
शैलेन्‍द्र जीनवाल एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, आरोपी व उसके साथी को थाना मक्‍सी द्वारा चंदन की गीली लकडी के 7 गुटके सहित रेलवे फाटक मक्‍सी पर दिनांक 22.02.2015 को पकडा था। आरोपी के विरूद्ध न्‍यायालय जेएमएफसी शाजापुर में प्रकरण लंबित रहने के दौरान वह अनुपस्थित हुआ था जिसके विरूद्ध न्‍यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी की ओर से जमानत आवेदन पत्र प्रस्‍तुत किया गया था जिसे अभियोजन की ओर से वीडियो कॉन्फ्रंसिंग के माध्यम से उपस्थित शैलेन्‍द्र जीनवाल एडीपीओ शाजापुर के द्वारा की गई आपत्ति के आधार पर न्‍यायालय द्वारा आज निरस्‍त किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!