Connect with us

झाबुआ

अविचल ने प्राकृतिक सौंदर्यता से मोहित होकर 3 गीतों का गायन व फिल्मांकन झाबुआ में किया….

Published

on

झाबुआ- बरसात के इस बेइंतहा खूबसूरत मौसम में जब प्रकृति अपने पूरे यौवन पर है जहां धरती ने हरियाली की चादर ओढ़ रखी है जहां नदियों में पानी झिलमिल बह रहा है इन प्राकृतिक दृश्यो को देखकर एक उभरते युवा कलाकार को झाबुआ के इस सुरम्य वातावरण ने इतना मोहित कर लिया कि उसने अपने तीन गीतो का गायन व फिल्मांकन ही झाबुआ की इन हसीन वादियों में कर डाला।

?जी हां हम बात कर रहे है ऐसे कलाकार की जो मुम्बई के नरसिंह मुंजी कालेज से ला में एम. बी. ए. की पढ़ाई कर रहे ,मूलतः इंदौर के रहने वाले गायक एवं वादन में उभरते कलाकार अविचल शर्मा, झाबुआ निवासी अपने मामा श्री अजय रामावत के घर आये हुवे है। यहां उनके छोटे भाई बहन- करीश रामावत एवम सौम्या के साथ जब वे तफरी पर निकले तो झाबुआ के समीप हाथीपावा (रमणीय स्थल )को देखकर, धरती हरियाली की चादर ओढ़े हुए, ठंडी हवाओं के साथ प्रकृति के सौंदर्य ने अविचल के मन को मोहित कर दिया और गाना – हे मांजा तेरा तेज दिल की पतंग को कांटे …….गीत का संगान किया । अनास नदी व आसपास बिखरी प्राकृतिक छटा और झिलमिल बहते पानी ने भी इतना आकर्षित कर दिया कि अविचल ने स्वयं ही इस गीत को लिखा और फिर गीत…. तेरे बिन जिया लागे ना ..सुरताल के साथ संगान किया । अविचल ने करीब 50 से अधिक गीतों का संगान किया है । झाबुआ आने पर अविचल ने अपने भाई बहनों की मदद से यही 3 गानों का गायन एवम फिल्मांकन किया जो अपने आप मे अदभुत नैसर्गिक छटा से परिपूर्ण है। झाबुआ शहर के लिए भी यह उपलब्धि है कि यहां की प्राकृतिक सौंदर्यता ने उभरते कलाकार को गीतों के माध्यम से अपने मन की भावनाओं को प्रस्तुत करने पर विवश कर दिया । जब अविचल से यह पूछा तो उन्होंने बताया कि कोरोना काल से व्यथित जन मानस के मन मे नव शक्ति के संचार के निमित्त उनके यह तीनों गीत झाबुआ की शानदार खूबसूरती को समर्पित हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ9 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ13 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!