Connect with us

झाबुआ

भोलें भण्डारा परिवार अमरनाथ यात्रा में लंगर के लिए करेंगें धन – अन्न का संग्रहण

Published

on

भोला भंडारा परिवार सदस्य थांदला

पहले जत्थे में 50 से ज्यादा यात्री जायेंगें बाबा बर्फानी के दर्शन को

थांदला (वत्सल आचार्य की खास रिपोर्ट) –विश्व प्रसिद्ध बाबा अमरनाथ यात्रा 2025 के अंतर्गत चंदनवाड़ी के प्लॉट नंबर 3 पर लगने वाले भोला भंडारा परिवार दाहोद गोधरा झाबुआ के लंगर की तैयारिया शुरू हो चुकी है। इसी परिपेक्ष्य में थांदला भोला भण्डारा परिवार की एक बैठक स्थानीय कष्ट भंजन हनुमानजी बावड़ी मन्दिर पर आयोजित की गई। जानकारी देते हुए संचालक श्रीमंत अरोड़ा ने बताया कि दाहोद के विक्की भैया के अनुसार इस बार रसद से भरा ट्रक व सेवादार आगामी 22 जून को दाहोद से जम्मू पहलगाम होते हुए अपने गंतव्य चंदनवाड़ी पहुंचेंगे व 3 जुलाई से यात्रा शुरू होने से पूर्व ही लंगर द्वारा आने वालें भोलें भक्तों को अन्न-जल के साथ रुकने की सारी व्यवस्था पूरी यात्रा के दौरान प्रदान करेंगें। झाबुआ ज़िलें के भोला भण्डारा परिवार द्वारा भी लंगर के लिए अंचल से दानदाताओं द्वारा रसद व धन संग्रहित किया जाता है जिसमें सभी का सहयोग मील सके व बाबा का आशीर्वाद प्राप्त हो इसलिए हमें भी तय समय से पूर्व सामग्री व धन का एकत्रीकरण कर वहाँ भेजना है। लंगर में सबसे पहले दान सहयोगी बनते हुए मोहनलाल चौहान, व्यंकटेशराय अरोड़ा व अमृतलाल चौहान ने ग्यारह सौ रुपये, कन्हैयालाल पालीवाल, रमेशचंद्र हिहोर आदि ने पाँच सौ रुपये की अपनी स्वेच्छा से दानराशि लिखवाई वही अंचल के भोलें भक्तों के पास जाने के लिए समय का निर्धारण किया गया व अलग-अलग टीम बनाते हुए दानराशि के कट्टे दिए गए। इस अवसर पर आगामी यात्रा की जानकारी देते हुए मनोहरदास चौहान व मनीष जैन ने बताया कि यात्रा में थांदला से 5 व 6 जुलाई को करीब 50 से ज्यादा लोगों का पंजीयन हो चुका है इसके लिए 2 जुलाई को मेघनगर जम्मूतवी से यात्री जम्मू के लिए रवाना होंगें वही आगे यात्रा में कैसे अनुकूलता रहे उसकी भी चर्चा की गई। लंगर व यात्रा के लिए वरिष्ठ संचालक पवन नाहर, मनोज उपाध्याय, सुधीर शर्मा, आत्माराम शर्मा, मनीष अहिरवार ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए उचित मार्गदर्शन दिया। बैठक में तेजमल राठौड़, सचिन प्रजापति, महेश गढ़वाल, राजू मालवीय, शैलेंद्रसिंह चौहान, आनंद राठौड़, अश्विन सांवलिया आदि शिव भक्तों की उपस्थिति रही।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!