Connect with us

झाबुआ

अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल का तीसरा स्थापना दिवस भक्ति भाव के साथ संपन्न

Published

on

झाबुआ —- अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल झाबुआ  का तीसरा स्थापना दिवस अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में हवन, पूजन और भजन संध्या का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित दवे परिवार के सदस्य—पं. हरिओम दवे, श्रीमती चित्रलेखा दवे, श्री दिलीप दवे, श्रीमती वंदना दवे, डॉ. लोकेश दवे और डॉ. चारुलता दवे सपरिवार उपस्थित रहे।

हवन पूजन का विधिवत संचालन पं. जैमिनी शुक्ला द्वारा किया गया, जिसमें दवे परिवार यजमान के रूप में सम्मिलित हुआ। हवन में विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने श्रद्धा पूर्वक आहुतियाँ अर्पित कीं।

इस आध्यात्मिक आयोजन के दौरान विद्यालय के शिक्षकों द्वारा हनुमान चालीसा, रुद्राष्टकम और भक्ति गीतों की संगीतमय प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे वातावरण भक्तिमय और ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया।

अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल, CBSE से संबद्ध एक प्रगतिशील शैक्षणिक संस्थान है, जो पंचकोशीय विकास (Panchakosha Vikas) के सिद्धांत पर कार्य करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ24 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ24 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!