Connect with us

झाबुआ

राज्य खेल अकादमी में प्रवेश हेतु प्रतिभा चयन 14 जून 2025 को*

Published

on


*

          झाबुआ, 9 जून 2025। जिले के उभरते खिलाडियों को खेलों में करियर बनाने का सुनहरा अवसर म.प्र. शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल प्रतिभा चयन कार्यक्रम से मिल रहा हैं। जिला खेल अधिकारी श्री विजय सलाम ने बताया कि खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित राज्य खेल अकादमी एथलेटिक्स में प्रवेश हेतु प्रतिभा चयन का आयोजन 14 जून 2025 को पीएम श्री शासकीय महाविद्यालय खेल मैदान झाबुआ में प्रातः 08.00 बजे से आयोजित किया जावेगा।
          प्रतिभा चयन में भाग लेने वाले खिलाडियों को अपने साथ पासपोर्ट साईज का फोटो, आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य हैं । यह प्रतिभा चयन प्रांरभिक स्तर का हैं इसमें चयनित खिलाडी 30 जून 2025 को इन्दौर में आयोजित होने वाले प्रतिभा चयन में भाग लेंगे।
           जिले में आयोजित प्रारंभिक प्रतिभा चयन कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक खिलाडी 14 जून 2025 को शासकीय महाविद्यालय खेल मैदान झाबुआ में प्रातः 07.45 बजे उपस्थित होकर अपना पंजीयन करवा कर भाग ले सकते हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!