Connect with us

RATLAM

शासकीय आईटीआई बाजना में प्रवेश की अंतिम तिथि 16 जून तक

Published

on

 

 

रतलाम 13 जून 2025/शासकीय आईटीआई बाजना प्राचार्य ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक/युवतियों के लिए नवीन व्यवसायों सोलर तकनीशियन(सौर ऊर्जा तकनीशियन) 01 वर्षीय, मैकेनिकल डीजल 01 वर्षीय में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए जिले के बाहर जाने की आवश्यकता नही है। इन नवीन व्यवसायों के साथ इलेक्ट्रीशियन 02 वर्षीय, फीटर 02 वर्षीय, कंप्यूटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 01 वर्षीय व्यवसायों के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आठवीं पास युवक/युवतियों के लिए सिलाई तकनीकी 01 वर्षीय व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार व स्वरोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है तथा 10वीं उत्तीर्ण अभ्यार्थी जो 01 वर्षीय आईटीआई कोर्स पूर्ण कर केवल 03 पेपर की परीक्षा एवं 02 वर्षीय आईटीआई कोर्स पूर्ण कर केवल 02 पेपर की परीक्षा देकर 12वीं की अंकसूची प्राप्त कर अपने समय की बचत कर सकते है।

इच्छुक प्रार्थी 16 जून तक रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग कर प्रवेश प्राप्त कर सकते है प्रवेश हेतु अधिक जानकारी के लिए www.dsd.mp.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते है अथवा नजदीकी शासकीय आईटीआई संस्था या शासकीय आईटीआई बाजना (8827687146) से संपर्क कर सकते है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!