Connect with us

RATLAM

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चित्रकला स्पर्धा आयोजित

Published

on

 

 

रतलाम 15 जून 2025/ नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 01 जून से 26 जून तक संचालित नशा निवारण अभियान में बच्चों के लिए चित्रकला स्पर्धा का श्रीमाली वास स्थित महालक्ष्मी परिसर रतलाम में आयोजन रखा गया। जिसमें लगभग 80 बच्चों व युवाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में नशामुक्त भारत अभियान के नोडल अधिकारी व जिला समन्वयक म प्र. जन अभियान परिषद श्री रत्नेश विजयवर्गीय, जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति संस्था के  प. विजय शर्मा, पं. अजय कुमार जोशी, सृष्टि समाज सेवा समिति के समाजसेवी श्री सतीश टांक, वर्ड रिकार्ड होल्डर चित्रकार श्री आकाश शर्मा, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई व नशा मुक्ति अभियान की जानकारी प्रदान की गई। नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446 का प्रचार प्रसार किया गया।

श्रीश्रीमाली ब्राह्मण समाज महिला मंडल अध्यक्ष रजनी व्यास एवं युवा मंच अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ जोशी, अध्यक्ष श्री नयन व्यास व सचिव श्री कुलदीप त्रिवेदी ने आभार माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!