Connect with us

अलीराजपुर

पेडो की कटाई के पूर्व कॉलेज परिसर की ब्राउण्‍डीवॉल के समीप 300 पौधे रोपे जाए – कलेक्‍टर डॉ  बेडेकर 

Published

on

**समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्‍टर डॉ बेडेकर **




अलीराजपुर 16 जून 2025 ।  कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्टर सभा कक्ष में किया गया । इस बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर सिंह , अनुविभागीय अधिकारी श्री अर्थ जैन , अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, संयुक्‍त कलेक्‍टर सुश्री प्रियांशी भंवर , अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे , डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री जीपी अग्रवाल , सुश्री निधि मिश्रा  सहित संबंधित विभाग प्रमुख उपस्थित थे । इस दौरान 50 दिवस से अधिक शिकायतों की समीक्षा की गई ।

कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने नगर पालिका  अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि
खंडवा बड़ौदा मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान लगभग 30 पेड़ों को काटने पर ही 5-5 फिट रोड चौडा  हो पाएगा , इन पेडो की कटाई के पूर्व कॉलेज परिसर की ब्राउण्‍डीवॉल के समीप 300 पौधे रोपे जाए , उसके बाद ही प्रमुख मार्ग पर पेड़ कटाई करना प्रारंभ करें ।
इस दौरान उन्होंने  धरती आबा के तहत आयोजित शिविर मे संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी अनिर्वाय रूप से उपस्थित होकर अधिक से अधिक ग्रामीण जनों को जन कल्‍याण से संबंधित योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें । इस दौरान उन्होंने जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि अनुकंपा से संबंधित आवेदनों पत्र का पात्रता अनुसार निराकरण करें अन्यथा अपात्र होने पर संबंधित शिकायत को फोर्स क्‍लोज करना सुनिश्चित करें ।  इस दौरान उन्होंने समस्त राजस्‍व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जमीन विवाद या आपसी बंटवारे के प्रकरणो को तुरंत निराकरण करें ।
उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दिनांक 21 जून को योग दिवस का आयोजन जिला स्‍तर पर किया जाएगा सभी अधिकारी दिए गए दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें । उन्‍होने ई ऑफिस की प्रक्रिया के माध्यम से ही फाइल के निराकरण करने के निर्देश दिए ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ21 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ22 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!