Connect with us

RATLAM

ग्राम पंचायत पुनियाखेड़ी में धरती आबा अभियान जागरूकता एवं लाभ शिविर आयोजित

Published

on



रतलाम 16 जून 2025/ सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्रीमती रंजना सिंह द्वारा बताया गया कि भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत धरती आबा अभियान जागरूकता और लाभ संतुष्टि शिविर 15 जून 2025 से 30 जून 2025 तक चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य देशभर में जनजातीय क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और व्यक्तिगत लाभों की पूर्ण पंहुच सुनिश्चित करना है। जिन गांवों में 50 प्रतिशत या 500 से ऊपर जनजातीय जनसंख्या है वो धरती आबा के लिए चयन किए गए है। शिविर में वयोवृद्व कोड, आधार कार्ड,राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान केडिट कार्ड, प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री जनधन खाता, जीवन बिना, वृद्वावस्था/विधवा/दिव्यांग पेंशन, मनरेगा, मुद्रा लोन, पीएम विश्वकर्मा योजना, मातृ एंव शिशु कल्याण हेतु टीकाकरण, आगंनबाडी लाभ आदि सेवाए दी गई। आज जनपद पंचायत सैलाना की ग्राम पंचायत पुनियाखेड़ी में धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान जागरूकता एवं लाभ शिविर का आयोजन किया गया।

15 जून एवं दिनांक 16 जून को जिले के 04 विकासखण्ड रतलाम ग्रामीण, बाजना, सैलाना एवं पिपलोदा में शिविरों का आयोजन कर योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभाविंत किया गया , 16 जून तक कुल 47 ग्राम हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए गए । विकासखण्ड रतलाम की ग्राम पंचायत पलास ,सेवरिया एवं पिपलोदी, विकासखण्ड बाजना की ग्राम पंचायत कुण्डल, भुतपाडा, भोजपुरा एवं ठिकरीया ,विकासखण्ड सैलाना सालरापाडा कुण्डा एवं गराड में 17 जून को  शिविर आयोजित किए जाऐगे

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!