Connect with us

RATLAM

स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी पुष्पा माली

Published

on

 

रतलाम 19 जून 2025/ रतलाम जिले के बोरदा ग्राम की निवासी श्रीमती पुष्पा माली आज गांव और जिले की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। पुष्पा मां स्त्री संकुल संगठन स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष हैं। पुष्पा ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़कर न केवल खुद को आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि कई अन्य महिलाओं को भी सशक्त बनने की राह दिखाई। पुष्पा ने समूह से ऋण लेकर आटा चक्की के साथ सिलाई मशीन लेकर घर से ही व्यवसाय प्रारंभ किया जिससे उसे अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है।

श्रीमती पुष्पा ने बताया कि कुछ साल पहले उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत सामान्य थी। छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भी उन्हें काफी सोचना पड़ता था। लेकिन जब वे स्व-सहायता समूह से जुड़ीं और आजीविका मिशन का हिस्सा बनीं, तो उनकी जिंदगी में नया मोड़ आया। समूह के माध्यम से उन्हें न केवल स्वरोजगार के अवसर मिले, बल्कि विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी नियमित रूप से मिलने लगी। इन जानकारियों और स्वयं सहायता समूह से मिले ऋण से आज पुष्पा ने स्वयं का मकान भी बना लिया है और वह लखपति दीदी बन चुकी है। इतना ही नहीं पुष्पा ने अपने ही जैसी आर्थिक स्थिति से कमजोर करीब 210 महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में आगे बढ़ाया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!