Connect with us

झाबुआ

योग से ही जीवन संतुलित होता है। :– जयदेव शर्मा

Published

on

झाबुआ —- अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल झाबुआ में दिनांक 21 जून 2025 शनिवार को उत्साह के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय में आमंत्रित मुख्य अतिथि श्री शिहान जयदेव शर्मा (इंटरनेशनल कराटे कोच), सुश्री नीतू शर्मा, पूर्व नेशनल चैंपियन (कुश्ती) एडवोकेट श्री उमंग सक्सेना का स्वागत विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. लोकेश दवे, डॉ. चारुलता दवे व प्राचार्य डॉ. रितेश लिमये द्वारा तिलक लगाकर व हस्तनिर्मित गुलदस्ता देकर किया।

अतिथि सुश्री नीतू शर्मा ने नारियों को सशक्तिकरण हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज की नारी सशक्त होगी तभी हमारे देश का विकास होगा। छात्रों को अपने स्वस्थ जीवन के लिए योग से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

श्रीमान जयदेव जी शर्मा ने कहा की स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन निवास करता है इसलिए हमें स्वस्थ शरीर के लिए प्रतिदिन योग करना चाहिए।

डॉ. दवे ने अपनी प्रखर वाणी से विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों को योग हेतु प्रेरित किया।
शारीरिक शिक्षक श्रीमती सपना चौहान एवं श्रीमती शिल्पी दुबे के नेतृत्व में छात्रों द्वारा विभिन्न योग एवं आसान किए गए। श्रीमती सपना चौहान ने छात्रों को जीवन में योग का महत्व बताया । अतिथियों को विद्यालय की ओर से कपड़े का बैग भेंट स्वरूप दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती शुभांगी ठाकुर एवं श्रीमती पूजा सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन करते हुए शिक्षिका श्रीमती पूजा सोनी ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!