Connect with us

झाबुआ

“जिला न्यायालय परिसर में गांधी प्रतिमा का अनावरण तथा मध्यस्थता जागरूकता के साथ संग्रहालय का उद्घाटन”

Published

on

झाबुआ,  अक्टूबर 2020।

गांधी जयंती एवं अंहिसा दिवस पर शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर झाबुआ में नवीन गांधी प्रतिमा का अनावरण न्याय वाटिका पार्क में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेश कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया। गांधी प्रतिमा के अनावरण पश्चात् माल्यार्पण एवं ध्वजारोहण भी किया गया। गांधी जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया गया। तत्पश्चात् गांधी प्रतिमा के समाने ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा गांधी जयंती एवं अंहिसा दिवस पर मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें मध्यस्थता के द्वारा विवादों के समाधान और आपसी सुलह समझौते से प्रकरणों के निराकरण पर बल दिया गया एवं भारतीय संविधान विशेषताओं और संवैधानिक कर्तव्यों का चलने का आव्हान किया। साथ में जिला जज द्वारा न्यायालय परिसर में भी प्राचीन वस्तुओं के नवीन संग्रहालय का भी उद्घाटन किया गया। जिसमें 1940 के दशक की पुरानी कुर्सी, टाईपराइटर, घड़ी पुराने निर्णय की प्रतियां रखी गई है।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर

कार्यक्रम में जिला कलेक्टरश्री रोहित सिंह ने कार्यक्रम कोे संबोधित करते हुए कहा कि सब मिलजुल कर ही अच्छे कार्य को सफलता की ओर ले जाते है और समुदाय की भागीदारी के आधार पर बड़े से बड़े कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो जाते है। प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश श्री राजेश देवलिया ने अंहिसा दिवस पर मध्यस्थता को बढ़ावा देने और आपसी सदभाव और समझौते के आधार पर मामलों के निराकरण के लिये सभी से अपील की तथा मध्यस्थता के लिए थीम वाक्य “भूलो बैर, मिलाओ हाथ, आगे बढ़ो मध्यस्थ्ता के साथ” की अवधारण पर प्रकाश डाला। समारोह में विशेष न्यायाधीश श्री महेश शर्मा व जिले के अन्य न्यायाधीशगण, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, वन मंडलाधिकारी श्री एम.एल. हरित एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण, रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री बी.एल. सोनी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री दिनेश सक्सेना व नगर के गणमान्य नागरिकगण एवं न्यायालीयन कर्मचारीगण उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
अलीराजपुर30 mins ago

अलीराजपुर – कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने ली बैठक , सीएम राईज स्कूल का कार्य तक समय सीमा में पूर्ण न होने पर संबंधित निर्माण एजेंसी पर वित्तीय जुर्माना एवं कार्य मे लापरवाही करने पर कार्यवाही की दी चेतावनी ।

झाबुआ2 hours ago

वस्तुतः इच्छाओं का निरोध करना ही तप है – अणुवत्स संयतमुनिजी

झाबुआ2 hours ago

स्वच्छता हि सेवा पाखवाड़े के तहत जनपद पंचायत थांदला मे हुआ आयोजन

झाबुआ5 hours ago

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुआ क्षमावाणी महोत्सव – मुंबई के प्रसिद्ध संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप ने दी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया स्वागत

झाबुआ5 hours ago

क्षमावाणी महापर्व में सिध्दार्थ काश्यप एण्ड ग्रुप द्वारा भजनों की संगीतमय प्रस्तुति

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!