Connect with us

झाबुआ

नगर में प्रथम बार अणु बाल मेले का सफलतम आयोजन हुआ

Published

on

झाबुआ – आचार्य प्रवर श्री उमेश मुनि जी म.सा अणु के शिष्य धर्मदास गणनायक पूज्य प्रवर्तक देव श्री जिनेंद्र मुनि जी म.सा की प्रेरणा से श्री वर्धमान स्थानक जैन श्री संघ में बच्चों के लिए पूरे वर्ष पाठशाला का संचालन , पाठशाला संचालिका मंडल द्वारा किया जाता है पाठशाला में बच्चों को प्रभावना के रूप में अणु मुद्रा दी जाती है इस वर्ष पाठशाला संचालिका मंडल और नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वाधान में नगर में प्रथम बार अणु बाल मेले का सफलतम आयोजन शहर के एक निजी गार्डन पर किया गया ।

जानकारी देते हुए हुए वर्धमान स्थानक संघ से विकास कटारिया ने बताया कि श्री संघ,नवयुवक मंडल, बहु मंडल, बालिका मंडल और पाठशाला के बच्चों की उपस्थिति में दोपहर 4:00 बजे बाल मेले का विधिवत रूप से वर्धमान स्थानकवासी संघ अध्यक्ष प्रदीप रुनवाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया गया । इस बाल मेले में बच्चों ने अपूर्व उत्साह और उमंग के साथ मैले में भाग लिया । बच्चों ने खूब व्यंजनों का आनंद लिया, गेम्स खेले और प्रभावना के रूप में प्राप्त अणु मुद्रा से जमकर खरीदारी की ।  अणु बाल मेले में बच्चों के लिए शहर के व्यापारियों द्वारा स्टेशनरी, इलेक्ट्रॉनिक, गिफ्ट, चॉकलेट,स्पोर्ट्स,कोस्मेटिक्स और अन्य सामग्रियों के स्टॉल लगाए गए । जहां पर पाठशाला के बच्चों ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर अपने मनपसंद वस्तुओं की खरीदारी की । करीब 6 बजे बाल मेले का समापन हुआ । श्री संघ की उपस्थिति में पाठशाला संचालिका मंडल के पाँच सदस्य श्रीमती कल्पना गांधी,श्रीमती खुशबू रुनवाल, श्रीमती प्रिया कटकानी, श्रीमती चीना घोड़ावत, श्रीमती नेहा घोड़ावत का बहुमान श्री संघ की ओर से माला और शाल से किया गया । संचालिका मंडल द्वारा पूरे वर्ष पाठशाला का संचालन किया जाता है अणु बाल मेंले के आयोजन में नवयुवक मंडल के सदस्य विनोद कटकानी, अभिषेक कटकानी, अतिशय देशलहरा,मनोज कटकानी ,श्रीपाल कटारिया,  पराग रूनवाल, एवं बालिका मंडल,बहु मंडल का विशेष योगदान रहा । श्री संघ अध्यक्ष श्री प्रदीप रुनवाल ने संघ के सभी सदस्यों से आव्हान किया कि आप बच्चों को नियमित रूप से पाठशाला भेजनें का लक्ष्य जरूर रखे । नवयुवक मंडल के सचिव अभिषेक कटकानी ने इस अणु बाल मेला आयोजन में सहयोगी बने सभी सदस्यजनों को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!