Connect with us

झाबुआ

भाजपा का यह कृत्य लोकतंत्र पर प्रहार झूठी एफ आई आर का विरोध कर हम सब जीतू पटवारी के साथ:डॉ विक्रांत भूरिया

Published

on


झाबुआ: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ हाल ही में झूठी एफ आई आर  का पूर जोर विरोध करते हुए विधायक कार्यालय पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर झूठी एफ आई आर पीड़ितों की आवाज को दबाने सच्चाई को झूठ के नीचे दफन करने की घिनौनी साजिश की रणनीति का जीता जागता सबूत है यह भारतीय जनता पार्टी की खुले तौर पर तानाशाही और विपक्ष की आवाज को कुचलने की साजिश को उजागर करती है भाजपा का यह कृत्य लोकतंत्र के ऊपर एक प्रहार है जो कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी  प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव वह भाजपा का यह कृत्य लोकतंत्र पर एक काला धब्बा है जिसे मध्य प्रदेश की जनता कभी भी माफ नहीं करेगी उन्होंने मांग करते हुए कहा कि झूठी एफ आई आर  को तत्काल निरस्त किया जाए वह जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक अशोक नगर की भूमिका की स्वतंत्र न्यायिक जांच हो पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए और दबंग सरपंच पुत्र एवं उसके साथियों खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए यह लड़ाई केवल एक व्यक्ति की नहीं बल्कि सत्य न्याय और संविधान की रक्षा की लड़ाई है हम मांग करते हैं कि सरकार और प्रशासन राजनीतिक हस्तक्षेप छोड़कर निष्पक्षता  से कार्य करें  कांग्रेस पार्टी हर ऐसे अन्याय के विरुद्ध जनता के साथ खड़ी रहेगी और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करती रहेगी अन्याय और  अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के के साथ हम सब खड़े हैं उनके खिलाफ की गई एफ आई आर निरस्त नहीं की गई तो कांग्रेस को पूरे प्रदेश में आंदोलन के लिए बाध्य  होना पड़ेगा
पत्रकार वार्ता को जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने संबोधित करते हुए कहा कि यह संपूर्ण घटनाक्रम राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेश में जहां कहीं भी अत्याचार और अन्याय हो रहा है वहां डटकर सरकार और प्रशासन के समक्ष आवाज बुलंद कर रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ एफ आई आर प्रशासन द्वारा भाजपा सरकार के इशारे पर बनाई गई कहानी है ताकि वास्तविक इस कृत्य में शामिल दोषियों  को बचाया जा सके कांग्रेस पार्टी सत्य के साथ रहते हुए न्याय और संविधान की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है
पत्रकार वार्ता में मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौड़ सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित थे

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!