Connect with us

झाबुआ

विशेष राजस्व समाधान शिविर 04 जुलाई 2025 को आयोजित होग

Published

on


*

           झाबुआ, 02 जुलाई 2025। शासन निर्देशानुसार राजस्व के लंबित कार्यों का निराकरण किया जाना है, इस संबंध में कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार राजस्व समाधान शिविर जिले की समस्त तहसीलों के राजस्व अधिकारी द्वारा निर्धारित तिथि 04 जुलाई 2025 को ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
           शिविर में बी-1 वाचन कराया जाना, राजस्व संबंधी आवेदनों शिकायत सीमाकंन, नामांतरण, बंटवारा, राजस्व रिकार्ड में सुधार, ई-केवायसी, समग्र ई-केवायसी एंव आधार से खसरा लिंकिंग, फॉर्मर रजिस्ट्री, जमीन संबंधी कब्जा दिलाने की कार्यवाही, रास्ते संबंधी विवाद का निराकरण एवं सार्वजनिक मार्ग, चरनोई भूमि, शमशान भूमि, मंदिर की भूमि, सार्वजनिक स्थान आदि के अतिरिक्त नदी, नाले पर अतिक्रमण को रोकना एवं अतिक्रमण की सूचना प्राप्त होने पर स्थल का मौका मुआयना कर किये गये अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाना तथा राहत राशि एवं दुर्घटना संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।
           समस्त तहसीलों के ग्राम पंचायतों में राजस्व अधिकारियों द्वारा शिविर लगाया जाएगा। ग्राम पंचायत कालापीपल में तहसीलदार तह झाबुआ श्री सुनिल डावर, ग्राम पंचायत झायड़ा में ना. तहसीलदार तहसील झाबुआ श्री ललित नान्दले द्वारा शिविर लगाया जाएगा।
            ग्राम पंचायत धामन्दा में तहसीलदार तहसील रामा श्री प्रमेश जैन, ग्राम पंचायत धामनी चमना में तहसीलदार तहसील राणापुर श्री हुकुमसिंह निंगवाल, ग्राम पंचायत बुधाशाला में ना. तहसीलदार तह राणापुर श्री मो. अयाज खान, ग्राम पंचायत बिसलपुर में तहसीलदार तहसील मेघनगर श्री पलकेश परमार, ग्राम पंचायत जामदा में ना. तहसीलदार तह. मेघनगर श्रीमती मृदुला सचवानी, ग्राम पंचायत हरिनगर में तहसीलदार तहसील थांदला श्री सुकदेव डावर, ग्राम पंचायत अनंतखेड़ी में तहसीलदार तहसील पेटलावद श्री अनिल बघेल, ग्राम पंचायत बनी में ना. तहसीलदार झकनावदा तह. पेटलावद श्री विजेन्द्र कटारे एवं ग्राम पंचायत मठमठ में ना. तहसीलदार तह. पेटलावद सुश्री अंकिता भिंडे द्वारा शिविर लगाया जाएगा। शिविर में राजस्व अधिकारीयों द्वारा राजस्व सम्बन्धी कार्यों का निराकरण मौके पर भी किया जाएगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!