Connect with us

झाबुआ

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 94 हजार 234 विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय हेतु 235 करोड़ 58 लाख 50 हजार रुपये सिंगल से अंतरित की

Published

on

झाबुआ – । मुख्यमंत्री प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय हेतु राशि का प्रदाय कार्यक्रम आज कुशाभाउ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर मिन्टो हॉल भोपाल में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2024-25 की कक्षा 12 वीं परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले 94 हजार 234 विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय हेतु प्रति विद्यार्थी 25 हजार के हिसाब से कुल 235 करोड़ 58 लाख 50 हजार रुपये सिंगल क्लिक से जमा की गयी। जिसमें जिले के 508 विद्यार्थियों के खाते में 1 करोड़ 27 लाख की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गयी। सांदीपनि विद्यालय झाबुआ में कलेक्टर नेहा मीना के मुख्य आतिथ्य एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार एवं जनपद अध्यक्ष के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

लाइव प्रसारण:-
सांदीपनि विद्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अतिथियों, विद्यार्थियों एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों द्वारा देखा गया।

मुख्य कार्यक्रम:-
लाइव प्रसारण के उपरान्त कार्यक्रम में कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि जिले में 508 विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय करने के लिए राशि का अंतरण किया गया है जिससे अपनी पसन्द का लैपटॉप आवश्यक तौर पर खरीदे। उन्होंने कहा कि 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत आप सभी ने अपनी अलग-अलग करियर की राह चुनी है। हर प्रकार की पढ़ाई में लैपटॉप का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। इसके माध्यम से आप ऑनलाइन क्लासेस अटैन्ड कर सकते है, विभिन्न परीक्षाओं के ऑनलाइन टेस्ट दे सकते है, ई-बुक के माध्यम से ज्ञानार्जन कर सकते है।
कलेक्टर ने कहा कि स्कूल के बाद अब आगे पढ़ाई में भी अपने माता-पिता एवं जिले का नाम रोशन करे और देश के विकास में अपनी महती भूमिका जरूर निभाये। कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में जरूरी है कि अनुशासनात्मक दिनचर्या अपनाये एवं प्रतिदिन अपनी हिचक दूर करने के लिए बोलने की प्रैक्टिस जरूर करे। शिक्षकगण भी विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को सार्वजनिक स्थलों पर बोलने हेतु आत्मविश्वास जगाने के लिए प्रयास करें।

सर्टिफिकेट वितरण:-
वर्ष 2024- 2025 सांदीपनि विद्यालय के 75 विद्यार्थियों द्वारा 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये गये। जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को अतिथियों के माध्यम से प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

अनुभव:-
कार्यक्रम में कुछ विद्यार्थियों द्वारा अपनी सफलता के अनुभव भी साझा किये गये। इस दौरान सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन, जिला शिक्षा अधिकारी आर एस बामनिया, सहायक संचालक  रविन्द्रसिंह सिसोदिया, सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य हरीश कुंडल, पी एम श्री कन्या विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सीमा त्रिवेदी , शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!