Connect with us

झाबुआ

जैन सोशल ग्रुप ‘मेन’ के पदाधिकारी-सदस्यों ने मणिलक्ष्मीतीर्थ, सारंगपुर कष्टभंजन देव एवं पालिताणा तीर्थ की दो दिवसीय सफलतम यात्रा की लाभार्थीयो का किया बहुमान

Published

on


झाबुआ। जैन सोशल ग्रुप ‘मेन’ द्वारा पदाधिकारी-सदस्यों के लिए दो दिवसीय मणिलक्ष्मीतीर्थ, सारंगपुर कष्टभंजन देव एवं पालिताणा तीर्थ का टूर रखा गया। जेएसजी के पदाधिकारी-सदस्यों ने सपरिवार दो दिवसीय सफल यात्रा सा-आनंद संपन्न की। यात्रा संपन्न होने पर यात्रा का लाभ लेने वाले एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी लेने वाले लाभार्थियों का जेएसजी की ओर से बहुमान भी किया गया।
जानकारी देते हुए जेएसजी ‘मेन’ अध्यक्ष प्रमोद भंडारी एवं सचिव मनोज बाबेल ने बताया कि 4 जुलाई सुबह 6 बजे सभी यात्रियो ने बस द्वारा झाबुआ से प्रस्थान किया। 8.30 बजे श्री विमलनाथ मंदिर गोधरा पहुंचकर यहां नवकारसी का लाभ लिया। 9.30 बजे गोधरा से मणिलक्ष्मी तीर्थ के लिए प्रस्थान किया। दोपहर 12.30 बजे यहां भोजन के बाद तीर्थ दर्शन का लाभ लिया। दोपहर 2.30 बजे श्री कष्टभंजन देव सारंगपुर के लिए प्रस्थान कर यहां श्री कष्टभंजन देव के दर्शन किए गए। इसी दिन रात्रि में पालिताणा पहुंचकर यहां रात्रि विश्राम पश्चात् अगले दिन 5 जुलाई, शनिवार सुबह पालीताणा पर दर्शन-वंदन किए गए। यहां नवकारसी, भोजन पश्चात् शाम 6 बजे पालीताणा से शत्रुंजय नदी दर्शन किए गए एवं आरती करने का लाभ प्राप्त किया। पश्चात् सभी यात्री यहां से बस द्वारा झाबुआ के लिए रवाना हुए।


लाभार्थियों का किया गया सम्मान
जैन सोशल ग्रुप द्वारा दो दिवसीय यात्रा के लाभार्थी सुभाषचन्द्र कोठारी, प्रमोद भंडारी, मनोज बाबेल, मनोज कटकानी, पंकज जैन ‘मोगरा’, दीपक डूंगरवाल, निलेश शाह एवं यात्रा के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं का लाभ लेने वाले सुधीर रुनवाल, संजयकुमार कांठी एवं प्रकाश मुथा का मोतियों की माला पहनाकर बहुमान किया गया एवं सभी की अनुमोदना की गई। जेएसजी ‘मेन’ अध्यक्ष प्रमोद भंडारी एवं सचिव मनोज बाबेल ने सफल यात्रा पर सभी का आभार माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!