Connect with us

झाबुआ

नशे से दूरी, है जरूरी” अभियान के दूसरे दिन झाबुआ पुलिस द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Published

on




          मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय “नशे से दूरी, है जरूरी” नशामुक्ति अभियान के तहत आज दिनांक 16 जुलाई 2025 को झाबुआ जिले के पेटलावद अनुभाग में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
          रक्षा सखी पुलिस टीम द्वारा रायपुरिया तिराहा, कल्याणपुरा एवं प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुरा, हाई- स्कूल कल्याणपुरा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न माध्यमों से नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। बैनर, पंपलेट, प्रचार रथ एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने की अपील की गई।
              कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक, जन संवाद और शपथ दिलवाने जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को नशामुक्त जीवन अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
             झाबुआ पुलिस का यह अभियान समाज को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है। आमजन से भी आग्रह किया गया कि वे इस पहल में सहभागी बनें और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!