Connect with us

RATLAM

नाप-तौल विभाग द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पंपों की जांच

Published

on

रतलाम 16 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री राजेश बाथम एवं नियंत्रक नाप-तौल म.प्र. भोपाल द्वारा दिए गए पेट्रोल एवं डीजल संस्थानों के निरीक्षण करने के आदेश के पालन में निरीक्षक/प्रभारी सहायक नियंत्रक नाप-तौल विभाग श्री भारत भूषण द्वारा रतलाम जिले के पेट्रोल एवं डीजल संस्थानों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। जिसमें संस्थानों पर स्थित पेट्रोल एंव डीजल पंपों से प्रदाय हो रहे पेट्रोल एवं डीजल की मात्रा का परिक्षण किया गया। परिक्षण में प्रदाय मात्रा नियमानुसार सही प्रदाय होना पाई गई साथ ही संस्थानों के बैंलनाकार भूमिगत भण्डारण टैंकों में भरे डीजल एवं पेट्रोल में पानी होने की भी जांच की गई जिसमें टैंकों में पानी की मात्रा होना नहीं पाया गया। इसी तारतम्य में संस्थान मेसर्स अंबिका बॉयोंफ्यूल, ग्राम धामनोंद, बासबाड़ा रोड, जिला रतलाम म.प्र. पर जांच की गई। जांच में संस्थान पर स्थित एक डिस्पेंसिंग पंप दो नोजल युक्त स्थित पाया गया। उक्त डिस्पेंसिंग पंप को नियमानुसार समयावधि में पुनः सत्यापन एवं मुद्राकंन नहीं कराना पाया गया, जो विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की धारा 24/33 सहपठित मध्य प्रदेश विधिक माप विज्ञान नियम 2011 क नियम 13 (6)/21 और 19(8)/21 का उल्लंघन और दण्डिनिय होने से अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया है। भविष्य जांच निरंतर जारी रहेगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!