Connect with us

झाबुआ

अणु पब्लिक स्कूल थान्दला के छात्र ने U-17 जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)  अणु पब्लिक स्कूल थान्दला के छात्र नित्य (पिता श्री मनोज जैन) ने U-17 जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और थान्दला नगर का नाम गौरव से ऊँचा कर दिया है।

यह प्रतियोगिता दिनांक 17 जुलाई 2025 को झाबुआ में आयोजित हुई, जिसमें जिले के अशासकीय विद्यालयों के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन शारदा विद्या मंदिर में किया गया, जिसका निरीक्षण जिला खेल अधिकारी श्री विजय सालम एवं जिला विद्यालय खेल प्रभारी श्री रामसिंह मोहानिया द्वारा किया गया।

जिले के अशासकीय विद्यालयों के प्रतिभागियों के बीच हुई इस कठिन प्रतिस्पर्धा में नित्य ने अपने आत्मविश्वास, एकाग्रता और रणनीतिक कौशल के दम पर सभी को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया|

यह सफलता विद्यालय के सामूहिक प्रयास और सभी पीटीआई शिक्षकों की मेहनत का प्रतिफल है। विशेष रूप से शारीरिक शिक्षक श्री स्वप्निल मेड़ा (PTI) द्वारा दिया गया प्रशिक्षण अत्यंत सराहनीय रहा|

उल्लेखनीय है कि अणु पब्लिक स्कूल थान्दला क्षेत्र की एकमात्र ऐसी संस्था है जो विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वालीबॉल, टेबल टेनिस सहित अन्य खेलों में आगे बढ़ाने हेतु प्रशिक्षकों और आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था नियमित रूप से करती है। विद्यालय के इन प्रयासों के सुखद परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!