Connect with us

झाबुआ

बाल संप्रेषण गृह झाबुआ में मनाई गई चंद्रशेखर आजाद की 119 वी जयंती

Published

on


झाबुआ : बाल संप्रेषण गृह में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को याद करते हुए उनकी जयंती मनाई गई । कार्यक्रम के प्रारंभ में आजाद के चित्र पर सदस्यों द्वारा दीप व माला समर्पित की गई । पश्चात यहां रह रहे बच्चों को महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जीवनी से अवगत करवाया गया । आजाद की जीवनी से परिचय किशोर न्याय बोर्ड के सक्रिय सदस्य श्री प्रदीप जैन द्वारा करवाया गया । उक्त कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड से मंजुला जोशी ने बच्चों को आजाद के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया, संप्रेक्षण गृह अधीक्षक छगन सिंह बामनिया ने नेक राह पर चलने हेतु मार्गदर्शित किया, प्रशिक्षक पूजा डांगी ने भविष्य की ओर ध्यान देने के लिए ओर परिवीक्षा अधिकारी मनोज रजक ने आजादी के महत्व को समझाया ।  समापन में प्रदीप जैन ने आजाद पर आधारित गीत सुनाया तथा सभी नाबालिकों ने अच्छे कार्यों के लिए प्रण लिया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!