Connect with us

झाबुआ

सेवाकाल की लम्‍बी अवधि का अनुभव का उपयोग शेष समय समाज के उत्‍थान के लिये करे कलेक्‍टर नेहा मीना

Published

on



*सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों का सम्‍मान सह विदाई समारोह का आयोजन*

      झाबुआ, 26 जुलाई 2025। कलेक्‍टर नेहा मीना की अध्‍यक्षता में 30 जून 2025 को विभिन्‍न विभागों से सेवानिवृत्‍त हुए कर्मचारियों का विदाई सम्‍मान समारोह  आयोजित किया गया।
        कलेक्‍टर नेहा मीना ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों से कहा कि सेवा के दौरान किस प्रकार से हम अपनी दिनचर्या पर व्‍यस्‍त रहते है अब सेवाकाल की लम्‍बी अवधि का अनुभव का उपयोग शेष समय समाज के उत्‍थान के लिये करे । सेवाकाल के दौरान सामाजिक पारिवारिक दायित्‍व जिनमें सहभागिता नहीं की गई उसे अब आप निश्चित होकर पूर्ण करे साथ आगामी जीवन के लिये शुभकामनाये दी गई।
         कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जून 2025 में सेवानिवृत्‍त अधिकारी/कर्मचारियों का पुष्‍पमाला एवं शॉल भेंट कर सम्‍मानित किया गया। जिला पेंशन अधिकारी एवं वरिष्‍ठ कोषालय अधिकारी सुश्री वैशाली सिसौदिया द्वारा उनके स्‍वत्‍वों से संबंधित आवश्‍यक दस्‍तावेज पीपीओ/जीपीओ प्रदान किए गए।
      इस सम्‍मान सह बिदाई समारोह में श्री प्रतिपाल‍सिंह राठौर, श्री विनोद कुमार परमार, श्री नाथुसिं‍ह डामोर, श्री रामचन्‍द्र अटकान, श्री मेजरसिंह राठौर, श्री बाबुलाल सोलंकी, श्री हिरालाल गेहलोद, श्री छगनसिंह मैडा, श्री छतरसिंह नायक, श्री मानसिंह बामनिया, श्री दीपसिंह पारगी,श्री मनोज कुमार शर्मा, श्री महेन्‍द्र दोहरे, श्री इब्राहिम खान, श्री पुरेन्‍द्रसिंह गोयल, श्री भारतसिंह चौहान, श्री बहादुर राणा, श्री रामेश्‍वर पाटीदार, श्री गोविन्‍द वाल्मिकी, श्री रामचन्‍द्र मचार को सेवानिवृत्‍त होने पर पुष्‍पमाला, शाल भेंट कर सम्‍मानित किया।
     इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री भास्कर गाचले, सहायक आयुक्‍त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन, विकासखण्‍ड शिक्षा अधिकारी  पेटलावद एवं समस्‍त कार्यालय जिला पेंशन कार्यालय से दिनेश पारगी एवं कमलेश डोडियार सहायक पेंशन अधिकारी, साथ ही प्रोगेसिव पेंशनर संघ के पदाधिकारी एवं, वरिष्‍ठ नागरिक पेंशन एसोसिएशन पदाधिकारी शामिल रहे।
     कार्यक्रम के अंत में जिला पेंशन अधिकारी सुश्री वैशाली सिसौदिया ने आभार व्‍यक्‍त किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!