Connect with us

झाबुआ

कोरोना महामारी को देखते हुए नवरात्रि महोत्सव के समापन में बहनो को भेट की भाप लेने की मशीन वितरित, कोरोना योद्धा के रूप में सेवा प्रदान करने वालो का किया गया सम्मान

Published

on

झकनावदा (निप्र)-नवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन सार्वजनिक नवदुर्गा समिति छात्रावास ग्राउंड में महाआरती के साथ गायन गरबो का आयोजन हुआ जिसमें आरती के पश्चात माताओं, बहनो ने गरबा खेल कर मातारानी को विदाई दी। विदाई के पूर्व सार्वजनिक नवदुर्गा समिति द्वारा उपस्थित अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा, ठा.परीक्षितसिंह राठौर,विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र राठौड़,राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के प्रतिनिधि प्रदेशाध्यक्ष मनीष कुमट, पत्रकार हरीश राठौड़,वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन, उमरकोट चौकी के प्रधानआरक्षक राजेश गहलोत का भी पुष्प मालाओं से स्वागत समिती द्वारा किया गया। ततपश्चात नन्ही बालिकाओं द्वारा अष्टमी व नवमी को गरबा नृत्य किया उन्हें उपस्थित अतिथियों द्वारा पारितोषिक उपहार भेट किया गया।

कोरोना योद्धाओ के रूप में इनका हुवा सम्मान

वैश्विक महामारी कोविड 19 के चलते जहां पूरा देश कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी से पीड़ित था ऐसी परिस्थिति में ब्लॉक मेडिकल आफिसर डॉ.श्री एम.एल.चौपड़ा ने अपनी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ झकनावदा क्षेत्र सहित पेटलावाद क्षेत्र में भी सराहनिय सहयोग प्रदान किया । इस उपस्थित अतिथियों द्वारा श्री डॉ. एम.एल.चौपड़ा का पुष्प मालाओं, साल ओढ़ाकर एवं साफा बांधकर सम्मान किया गया। इसके साथ ही लेब टेक्नीशियन श्री आत्माराम कुशवाह का भी साल एवं उपहार भेट कर सम्मान किया गया।

इन्होंने लिया आरती का चढ़ावा

वही आयोजन के समापन में आरती का चढ़ावा बोला गया जिसमें बजरंग सेना के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर माँ जगदम्बा की आरती का चढ़ावा लिया एवं महा आरती उतारी। साथ ही चाय का लाभ स्व.अनिल जी मिस्त्री की स्मृति में श्री सुनील जी मिस्त्री द्वारा लिया गया। एवं प्रसादी का लाभ शांतिलाल-तेजमलजी कांसवा परिवार के द्वारा लिया गया। एवं उपहार वितरण का लाभ प्रदीपसिंह राठौर तारखेड़ी,ठा. परीक्षितसिंह राठौडर,सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा,विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र राठौड़, अभिषेक-हेमेंद्र कुमार जोशी, प्रदीप कुमार रमेशचंद्र लोहार, सुरेश गणपत राठौड़ परिवार एवं पांडाल में लाइट डेकोरेशन के सहयोगी नारायण पटेल के द्वारा लिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के  कोषाध्यक्ष नरेंद्र राठौड़ ,मनोहरसिंह राठौर ,प्रकाश राठौड़ , हरिराम पडियार,शांतिलाल कांसवा,आर्यन मिस्त्री,शुभम कोटडिया,नारायण पटेल सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे ।आयोजन का संचालन हेमेंद्र जोशी ने किया आभार राजेन्द्र मिस्त्री ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ5 minutes ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ21 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ22 hours ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ23 hours ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!