Connect with us

रामा

मोबाइल व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा कालीदेवी पुलिस टीम द्वारा जुआ सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

Published

on


*कालीदेवी पुलिस टीम द्वारा जुआ सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।*
        पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा अवैध गतिविधियों जुआ सट्टा में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है।
        एसडीओपी झाबुआ श्रीमती रूपरेखा यादव के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कालीदेवी निरीक्षक श्री जयराज सोलंकी के नेतृत्व में अवैध सट्टा एवं जुआ गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
        कालीदेवी पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कालीदेवी कस्बे में मुकेश पिता थावरिया परमार, निवासी नवापाड़ा (रोटला), मोबाइल व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना की पुष्टि एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए, टीम गठित कर तत्काल दबिश दी गई।
        आरोपी मुकेश को मौके से गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से ₹10,300 नगद राशि एवं एक मोबाइल फोन (अनुमानित मूल्य ₹18,000) विधिवत जब्त किया गया। आरोपी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से ग्रामीणों को सट्टे का प्रलोभन देकर आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाया जा रहा था।
         आरोपी के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा अधिनियम, 112 Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS), एवं 67 IT Act के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
      इस कार्यवाही में कालीदेवी थाना प्रभारी निरीक्षक श्री जयराज सोलंकी, सउनि बलरामसिंह सिंगाड, आरक्षक कृष्णा डावर, आरक्षक राजेन्द्र, महिला प्र.आर. शीला रावत एवं आरक्षक राहुल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ11 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!