Connect with us

jhaknawada petlawad

झकनावदा वन विभाग जमीन में शनिवार जंगली 2 सुवरो के शव मिला,वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

Published

on

*

*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*

शनिवार को झकनावदा के पास सुबह ग्राम पंचायत भेरूपाड़ा कक्ष क्रमांक 297 वन विभाग के जंगल में जंगली सुवर के दो शव मिले। जिनका पोस्टमॉर्टम किया गया। पशु चिकित्सक डॉ.चेतन अवास्या ने सुवर का पोस्टमार्टम किया। जिसके बाद शव का दाह संस्कार किया गया। वन विभाग के अधिकारी डिप्टी रेंजर राठौर ने बताया कि मृत्यु होने की सूचना पर वन अमले द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर उप वन मंडलाधिकारी झाबुआ,रेंजर पेटलावद की उपस्थिति में पशु चिकित्सक डॉ.चेतन अवास्या द्वारा सुवर का पोस्टमार्टम कर दोनों सुवरों का अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर वन विभाग के एसडीओ सुुनील  सुलिया, झकनावदा नायब तहसीलदार विजेंद्र कटारे, पेटलावद रेंजर ओमप्रकाश बिरला,डिप्टी रेंजर जितेंद्रसिंह राठौर, बिट गार्ड शैलेष वसुनिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!