Connect with us

झाबुआ

राष्ट्रीय गौ-सेवा संघ ने गौ-मय दीपक जिला कलेक्टर, जिपं सीईओ, एसडीएम, पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को भेंट स्वरूप प्रदान किए, वरिष्ठ अधिकारियों को आरजीएसएस के कार्यों की दी जानकारी

Published

on

झाबुआ। राष्ट्रीय गौ-सेवा संघ के प्रदेष अध्यक्ष पवन दुबे के निर्देष पर आरजीएसएस की जिला इकाई झाबुआ द्वारा पिछले दिनों दीपावली पर्व के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन कर गौबर और अन्य सामग्रीयों का उपयोग करते हुए तैयार किए गए 1111 दीपकों का गणमान्य अतिथियों के माध्यम से शहर के मंदिरों में व्यवस्थापको एवं निर्धन वर्ग के परिवारों के घर-घर जाकर वितरित किए गए थे। इन दीपकों का नाम ‘‘गौ-मय’’ दीपक रखा गया है। जिनका वितरण कार्य आगामी दिनों में भी जारी है।
इसी क्रम में आरजीएसएस की जिला इकाई झाबुआ के वरिष्ठ मार्गदर्षक राकेष शाह एवं जिलाध्यक्ष राजेष चैहान के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी रितेष शर्मा, सतीष लाखेरी, जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, देवेन्द्र व्यास, महिला इकाई से डाॅ. कंचन चैहान एवं गौ-मय दीपक निर्माण में विषेष सहयोगी सदस्या योगिता पाठक ने 11 नवंबर, बुधवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर जिला कलेक्टर रोहित सिंह, जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन, एसडीएम झाबुआ एमएल मालवीय को यह ‘‘गौ-मय’’ दीपक भेंटकर आगामी त्यौहारों की शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही उक्त वरिष्ठ अधिकारियांे को इस दौरान आरजीएसएस द्वारा कोविड के नियमों का पालन करते हुए झाबुआ जिले में भव्य स्तर पर किए गए उक्त कार्यों की जानकारी देने के साथ समय-समय पर गौ-माताओं के लिए की जाने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी दी, जिसे जानकर उक्त वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
एसपी एवं एएसपी को भी भेंट किए गौ-मय दीपक
बाद आरजीएसएस के उक्त पदाधिकारियों एवं महिला इकाई ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर यहां जिले के पुलिस कप्तान आषुतोष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंदसिंह वास्कले को भी गौ-मय दीपक भेंट कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए गौ-संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु आगामी पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व पर यह दीपक अपने निवास पर आवष्यक रूप से प्रज्जवलित करने का अनुरोध किया गया। उक्त वरिष्ठ अधिकारियों ने भी राष्ट्रीय गौ-सेवा संघ के पिछले दिनों किए गए उक्त कार्यों की सराहना की।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ6 mins ago

स्वच्छता हि सेवा पाखवाड़े के तहत जनपद पंचायत थांदला मे हुआ आयोजन

झाबुआ3 hours ago

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुआ क्षमावाणी महोत्सव – मुंबई के प्रसिद्ध संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप ने दी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया स्वागत

झाबुआ3 hours ago

क्षमावाणी महापर्व में सिध्दार्थ काश्यप एण्ड ग्रुप द्वारा भजनों की संगीतमय प्रस्तुति

झाबुआ3 hours ago

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष का भ्रमण कार्यक्रम****इस वर्ष 4 लाख 50 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क साइकिल छात्रावास में पढ़ने वाली छात्राएँ भी होंगी लाभान्वित****

झाबुआ3 hours ago

कलेक्टर श्री बाथम ने गुलाब चक्कर उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!