Connect with us

झाबुआ

जिले के प्रथम सक्षम सेंटर की स्थापना विकासखंड निसरपुर में की

Published

on


*धार, 18 अगस्त 2025।*
    मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत विकासखण्ड निसरपुर में 15 अगस्त को उन्नति सक्षम (वित्तीय साक्षरता) सेन्टर का शुभारंभ मुख्य कार्यपन अधिकारी, जनपद पंचायत निसरपुर सुश्री कंचन वास्केल व आस्था संकुल स्तरीय संगठन से श्रीमती अनिता काग अध्यक्ष उन्नति संकुल स्तरीय संगठन से श्रीमती ज्योति चोयल, अध्यक्ष, म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से ब्लॉक समन्वयक श्री अनिरुद्ध पाटीदार द्वारा किया गया। जिसमें दोनो संकुल स्तरीय संगठनों से बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
      म.प्र. राज्य कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में एक सक्षम सेेंटर की स्थापना की जानी है जिसके अंतर्गत प्रत्येक सक्षम सेंटर में विकासखंड समस्त ग्राम पंचायतों मंें मिशन वन जीपी वन बीसी अंतर्गत एक समूह सदस्य को आरसटी से प्रशिक्षण दिलाया जाकर एक सीएससी सेंटर, पे-प्वाईट, बीसी प्वाईट की स्थापना की जानी हैे। जिसमें पंचायातों में ऑनलाईन ट्रान्जेक्शन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही प्रत्येक समूह सदस्य को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं जन आरोग्य योजना से जोडा जाकर समस्त प्रकार के वित्तीय प्रशिक्षण दिये जायेगे। सेंटर का संचालन वित्तीय साक्षरता सीआरपी सुश्री कविता विश्वकर्मा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में सहायक विकासखंड प्रबंधक श्रीमती वंदना पाटीदार, श्रीमती डिंपल ईटली, श्रीमती वर्षा चौहान  एवं श्री शोभाराम मकवाने एवं श्री कृष्णा अचाले कार्यालय सहायक उपस्थित रहे। अंत सभी का आभार श्री हरिराम कन्नोज के द्वारा व्यक्त किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ15 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!