Connect with us

झाबुआ

आदि कर्मयोगी अभियान” हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन

Published

on





          झाबुआ, 20 अगस्त 2025। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना अंतर्गत “आदि कर्मयोगी अभियान” हेतु 20 अगस्त 2025 को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में किया गया।  सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन द्वारा “आदि कर्मयोगी अभियान” के संबंध में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया।
“आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण एवं विकास हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ “आदि सहयोगियों” एवं “आदि साथियों” के माध्यम से आधारभूत आवश्यकताओं की पहचान कर सभी महत्वपूर्ण सेवाओं की संतृप्ति की जाना है।
            बैठक में कलेक्टर नेहा मीना द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त विभाग के अधिकारी योजनाओं के सैचुरैशन के लिए कार्य योजना तैयार कर ले। अभियान अंतर्गत ट्रैनिंग के उपरांत जिला स्तर पर प्रति सप्ताह अभियान की नियमित समीक्षा की जायेगी। कलेक्टर ने सभी उपस्थित मास्टर ट्रेनर्स को आगामी ट्रैनिंग गंभीरतापूर्वक लिए जाने को कहा जिससे वे अभियान के तहत जिले एवं ब्लॉक स्तर पर सुचारु रूप से ट्रैनिंग दे सके। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि अभियान की व्यापक तैयारिया अभी से प्रारंभ कर दी जाए । किसी भी स्तर पर कोई कमी ना रखी जाए।
              जिला स्तर से अभियान के क्रियान्वयन हेतु 07 जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स वन परिक्षेत्राधिकारी श्री दिनेश निगम, जिला प्रबंधक जिला पंचायत झाबुआ श्री यश पंवार, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग झाबुआ श्रीमती वर्षा चौहान, जिला कम्युनिटी मोबिलाईजर श्री मुकेश यादव, जिला सलाहकार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड झाबुआ श्री धुलिया बामनिया, क्षेत्र संयोजक जनजातीय कार्य विभाग झाबुआ श्री दिपेश सोलंकी व श्री जयनारायण बैरागी को नियुक्त किया गया है। जिनका राज्य स्तर पर प्रशिक्षण 23 से 26 अगस्त 2025 तक आयोजित किया गया है। उक्त मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण उपरान्त विकासखण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जायेगा।
             इसी प्रकार से झाबुआ जिले के 06 विकासखण्डों में प्रत्येक विकासखण्ड से 05-05 ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स का चयन किया गया है साथ ही समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को संबंधित विकासखण्ड का विकासखण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ग्राम स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किये जायेंगे। अभियान में जनजातीय समुदाय का जमीनी स्तर से सर्वांगीण विकास हेतु जनअभियान परिषद जनभागीदारी समिति के माध्यम से ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, राष्ट्रीय आजीविका मिशन एवं अन्य विभागों के कर्मचारीयों को ’’आदि कर्मयोगी अभियान’’ के सुचारू क्रियान्वयन के निर्देश दिये गये।
               बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एंव बाल विकास विभाग, वन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला ई-गवर्नेंस के जिला अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समस्त जिला झाबुआ उपस्थित रहे।


देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ21 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ22 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!