Connect with us

झाबुआ

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जंयति पर जिला कांग्रेस ने किया माल्यापर्ण

Published

on


     झाबुआ- दिनांक 20 अगस्त 2025 को जन -जन के प्रिय नेता भारत रत्न,पूर्व  एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 81 जयंति सद्भावना दिवस के रूप में जिला कांग्रेस द्वारा विधायक कार्यालय पर मनाई गई ।
उक्त जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जंयति पर  जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने सर्वप्रथम माल्यापर्ण किया तथा स्व.राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला इस अवसर पर झाबुआ विधायक डाॅ विक्रांत भूरिया ने माल्यापर्ण कर स्व.गांधी के बारे में बताया कि वे युवाओं के लिए प्ररेणास्त्रोत थे,वे सबसे युवा प्रधानमंत्री थें उनके द्वारा ही युवाओं को 18 साल में वोट देने का अधिकार मिला तथा कम्प्यूटर /आईटी के जनक थे । इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने स्व.राजीव गांधी को पुष्पाजंली अर्पित कर कहा कि उन्हाने राजीव गांधी को करीब से देखा जाना है, उन्होने धैर्य और गरिमा के ससाथ राष्ट्र की सेवा की उन्हाने लाखों भारतीयों में आशा और विश्वास जगाया श्री भूरिया ने कहा किवे भारत की सस्कृति और सभ्यता से अत्यंत प्रेम करते थे । विज्ञान एवं प्रोद्योगिक ,संचार ,अवसचंना विकास और अंतिरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक अग्रणी राष्ट्र के रूप  में भारत को उंचाई तक पहुंचाया है।
इस अवसर पर महिला नागरिक बैक की संस्थापक अध्यक्ष कल्पना भूरिया,पूर्व जनपद अध्यक्ष मानसिंह मेडा, रूपसिंह डामोर, तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष अकमाल डामोर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष,ब्लाक अध्यक्ष काना गुण्डिया, सुरेन्द्र गरवाल, कैलाश डामोर रानापुर, समाज प्रकोष्ट अध्यक्ष जितेन्द्र शाह,एनएसयुआई अध्यक्ष नरवेश अमलियार , हर्ष जैन आईटी सेल अध्यक्ष पार्षद शीला मकवाना, जनपद उपाध्यक्ष शीला भूरिया आदिवासी कांग्रेस के खुना भाई, शंकर भूरिया पूर्व अध्यक्ष जनपद,युवक कांग्रेस के हेमेन्द्र बबलू कटारा,नटवर डोडियार, आयुष ओहारी,गोपाल शर्मा, दिलीप भूरिया ढेकलबडी,जोताबेन सहित अनेक महिला कांग्रेस की सदस्य एवं सरपंच पंच सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित थें।कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्वेता गंगा मोहनिया ने माना ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ17 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!