Connect with us

झाबुआ

महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल के द्वारा “वलनरेबिलिटी मैपिंग अर्थात जोखिमग्रस्त बच्चों की पहचान एवं परिवार आधारित देखभाल” की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Published

on


दिनांक 21-08/2025 को एमपीटी लेक व्यू रेजीडेंसी भोपाल में किया गया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत आयुक्त सूफिया फारूकी वली, सहायक आयुक्त श्री डॉ अमिताभ अवस्थी, सहायक संचालक श्री पाटिल जी (महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल), सदस्य श्री चंचल भंडारी न्यायपीठ बाल कल्याण समिति झाबुआ, अध्यक्ष श्री उमराव सिंह जैन न्यायपीठ बाल कल्याण समिति मंदसौर एवं अध्यक्ष श्री समीर कुलकर्णी न्यायपीठ बाल कल्याण समिति अलीराजपुर म.प्र. द्वारा दीपप्रज्वलन के साथ की गई।
गौरतलब है कि किशोर न्याय समिति माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के द्वारा मध्य प्रदेश में जोखिम ग्रस्त क्षेत्रों में निवासरत बच्चों की पहचान कर शासन की विभिन्न पुनर्वास योजनाओं का लाभ प्रदान किए जाने के निर्देश के पालन में ‘प्रथम चरण’ में 12 जिलों में  “वलनरेबिलिटी मैपिंग” अर्थात जोखिमग्रस्त बच्चों की पहचान कर कार्रवाई की जाना, उक्त बैठक को आयोजित करने का उद्देश्य रहा है। उक्त बैठक में 12 जिलों से बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष/सदस्य एवं  डी.पी.ओ. महिला एवं बाल विकास विभाग को बुलाया गया था। उक्त बैठक में झाबुआ जिले से समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति चौहान के निर्देशन में सदस्य श्री चंचल भंडारी एवं डी.पी.ओ. श्री राधू सिंह बघेल के निर्देशन में सहायक संचालक श्री  अजय सिंह चौहान उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ14 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!