Connect with us

झाबुआ

राश्ट्रीय खेल दिवस दिनांक 29 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 तक- ’’एक घण्टा खेल के मैदान में’’

Published

on


  भारत शासन एवं म0प्र0 शासन के निर्देशानुसार राश्ट्रीय खेल दिवस प्रतिवर्ष 29 अगस्त को महान हाॅकी खिलाडी मेजर ध्यानचंद जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में मनाया जाता हैं । यह दिन भारत की अद्वितीय खेल विरासत और हमारे एथलीटों की उपलब्धियों का जश्न मनाता हैं, जिन्होने वैश्विक मंचों पर देष को गौरवान्वित किया हैं । इस वर्श, राश्ट्रीय खेल दिवस ओलम्पिक भावना और उत्कृश्टता, मित्रता और सम्मान के मूल मूल्यों के प्रति भारत की प्रषंसा हैं । इस वर्श राश्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन की थीम ’’ खेलों की षक्ति के माध्यम से एक स्वस्थ्य, समावेषी और सक्रिय भारत के निर्माण के लिये हमारी साझा प्रतिबद्धता ’’ हैं।
      इसी तारतम्य में कलेक्टर नेहा मीणा एवं पुलिस अधीक्षक रघुवंषसिंह के निर्देषन में दिनांक 29 अगस्त 2025 को राश्ट्रीय खेल दिवस महान हाॅकी खिलाडी मेजर ध्यानचन्द की जयन्ती के अवसर जिला मुख्यालय एवं विकासखण्ड मुख्यालय पर खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं । जिला मुख्यालय पर दिनांक 29 अगस्त 2025 को पीएम श्री षासकीय कन्या उ0मा0वि0 झाबुआ में मेजर ध्यानचंद जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण, षपथ एवं बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता प्रातः 07.30 बजे से, दिनांक 29 अगस्त 2025 को पुलिस लाईन झाबुआ पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता सायं 05.00 बजे से, दिनांक 30 अगस्त को पुलिस लाईन सामुदायिक भवन में प्रातः 11.00 बजे से संचालनालय द्वारा आयोजित फिटनेस संबंधी सेमीनार का सीधा प्रसारण खिलाडियों के समक्ष करवाया जावेगा, दिनांक 30 अगस्त 2025 को पीएमश्री उमावि रातीतलाई झाबुआ में सायं 05.00 बजे से हैण्डबाल प्रतियोगिता, दिनांक 30 अगस्त 2025 को खो-खो प्रतियोगिता वनवासी आश्रम गोपाल कालोनी झाबुआ में सायं 04.00 बजे एवं दिनांक 31 अगस्त 2025 को सायकल रैली प्रातः 08.00 बजे से कलेक्टर कार्यालय झाबुआ से किया जा रहा हैं । विकासखण्ड मुख्यालय पर विकासखण्ड पेटलावद में दिनांक 29 अगस्त 2025 को कबड्डी प्रतियोगिता, दिनांक 30 अगस्त 2025 को व्हालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन सांदीपनी विद्यालय पेटलावद में, विकासखण्ड थान्दला में दिनांक 29 अगस्त 2025 को कबड्डी एवं व्हालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन मां पद्यावती इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग थान्दला में, विकासखण्ड मेघनगर में दिनांक 29 अगस्त 2025 को कबड्डी प्रतियोगिता, दिनांक 30 अगस्त 2025 को व्हालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन पीएमश्री विद्यालय मेघनगर में, विकासखण्ड रामा  में दिनांक 29 अगस्त 2025 को को व्हालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन थाना परिसर कालीदेवी में एवं विकासखण्ड रानापुर में दिनांक 29 अगस्त 2025 को कबड्डी प्रतियोगिता सांदीपनी विद्यालय रानापुर में, दिनांक 30 अगस्त 2025 को फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन निर्मला हाईस्कूल रानापुर में किया जा रहा हैं ।
    राश्ट्रीय खेल दिवस 2025 के दौरान आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये जिला मुख्यालय पर जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी,कार्यालय झाबुआ में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते हैं  एवं विकासखण्ड पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु ग्रामीण युवा समन्वयक से सम्पर्क कर सकते हैं । इस जानकारी जिला खेल अधिकारी विजय कुमार सलाम ने दी ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!