Connect with us

झाबुआ

जिला मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर नेहा मीना ने आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

Published

on

कलेक्टर नेहा मीना की जनसुनवाई

48 आवेदनों की हुई सुनवाई, 65 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत

झाबुआ, 26 अगस्त 2025।
जिला मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर नेहा मीना ने आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।


4 आवेदकों को मिली आर्थिक सहायता

कु. कृतिका पिता जामसिंह कटारा, निवासी रातीमाली पारा – ₹40,000/- की सहायता स्वीकृत।

श्रीमती अमरी पति पप्पू देवदा, निवासी समोई (राणापुर) – ₹10,000/- की सहायता स्वीकृत।

श्रीमती आनंदी पिठाया, निवासी पिटोल बड़ी (झाबुआ) – ₹10,000/- की सहायता स्वीकृत।

श्रीमती दीपा नगरिया, निवासी समोई (राणापुर) – ₹5,000/- की सहायता स्वीकृत।


कुल राशि – ₹65,000/-



शिकायतों पर दिए गए निर्देश

जनसुनवाई में आए आवेदनों में प्रमुख रूप से निम्न मामले शामिल रहे

हर घर नल योजना : ग्राम पंचायत भोयरा में ठेकेदार द्वारा लापरवाही की शिकायत।

कानूनी कार्यवाही : विपक्षियों पर एफआईआर दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई न होने की शिकायत।

आंगनवाड़ी भर्ती : कार्यकर्ता व सहायिका चयन प्रक्रिया में आपत्ति।

भूमि विवाद : विपक्षियों द्वारा भूमि पर खेती नहीं करने देने की शिकायत।

दिव्यांगजन की मांग : किराना व्यवसाय हेतु ऋण स्वीकृत करने का आवेदन।

पुलिया निर्माण : जनपद पंचायत थान्दला द्वारा राशि आहरित करने के बाद भी कार्य न होने की शिकायत।


कलेक्टर ने सभी मामलों पर विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए।


उपस्थित अधिकारी

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मौजूद रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!