Connect with us

झाबुआ

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोर गिरोह सलाखों के पीछे

Published

on

पेटलावद पुलिस का सराहनीय कार्य



गिरफ्तारी के साथ ₹1.90 लाख की संपत्ति बरामद

झाबुआ। थाना प्रभारी पेटलावद श्री निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।

दिनांक 25 अगस्त 2025 को ग्राम बड़ी देहंडी से दो मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पेटलावद सब्जी मंडी के पीछे स्थित खंडहर मकान में दबिश दी। दबिश में दो आरोपी और एक बाल अपचारी पकड़े गए। आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिलें — दो चोरी की गई और एक बिना नंबर की — कुल कीमत लगभग ₹1,90,000 बरामद की गईं।

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि वे अलग-अलग स्थानों से महंगी मोटरसाइकिलें चुराकर उन्हें सस्ते दामों में बेचने की फिराक में थे। एक मोटरसाइकिल की चोरी की पुष्टि थाना राणापुर में दर्ज प्रकरण से भी हुई है।

आरोपीगण:

1. संजयसिंह पिता मांगुसिंह पंवार, उम्र 27 वर्ष


2. पप्पु उर्फ पियुष पिता रमेश सिसोदिया, उम्र 23 वर्ष


3. एक बाल अपचारी



इस उत्कृष्ट कार्य में थाना प्रभारी श्री निर्भयसिंह भूरिया के साथ उप निरीक्षक महेश भामदरे, सउनि लाखनसिंह भाटी, प्रधान आरक्षक पवन तथा आरक्षक रवि, मुकेश, रविन्द्र एवं मोतीलाल की भूमिका सराहनीय रही।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!