Connect with us

झाबुआ

झाबुआ जिला अस्पताल में मिली अत्याधुनिक सुविधाएं

Published

on



झाबुआ,
जिले के मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब झाबुआ जिला अस्पताल में ही अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल में कई नई सुविधाओं की शुरुआत की जा रही है, जिससे आमजन को इंदौर या रतलाम जैसे बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

जिला अस्पताल में मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं :

अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन

सीटी स्कैन एवं एमआरआई जांच सुविधा

महिलाओं एवं बच्चों के लिए विशेष वार्ड

गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू और एनआईसीयू वार्ड

24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं व ब्लड बैंक

मरीजों के लिए ऑनलाइन पंजीयन व रिपोर्टिंग सुविधा


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. भारत सिंह बघेल ने बताया कि –
“जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन सेवाओं से जिले के ग्रामीण व शहरी मरीजों को बेहतर इलाज स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगा और उन्हें बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।”



पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर ने भी अस्पताल में नई सुविधाओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि –
“झाबुआ जिले की जनता लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मांग कर रही थी। अस्पताल में आधुनिक मशीनें और वार्ड बनने से अब आमजन को सस्ती और समय पर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। यह कदम स्वास्थ्य क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।”

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी इन प्रयासों की सराहना की और इसे आदिवासी अंचल के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!