Connect with us

झाबुआ

वार्ड नं 17 के रहवासी टूटी फूटी रोड से परेशान….

Published

on

झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में विकास कार्य को लेकर ढिंढोरा तो पीटा जा रहा है लेकिन धरातल पर कुछ और ही नजारे देखने को मिल रहे हैं जहां एक वार्ड के रहवासी अपने वार्ड में टूटी फूटी और गड्ढा युक्त रोड से पूर्ण रूप से परेशान है वहीं बरसात के सीजन में कीचड़ युक्त रोड पर दो पहिया वाहन फीसल रहे हैं और चालक गिर भी रहे हैं लेकिन नगर पालिका को इस और कोई ध्यान नहीं है ।

जानकारी अनुसार शहर के वार्ड नंबर 17 के रहवासी अपने वार्ड में सीमेंट रोड में जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन में काफी दिक्कतें और परेशानी महसूस कर रहे हैं विशेष रूप से जलप्रदाय के लिए  खोदी गई लाइन को ठेकेदार द्वारा लाइन डालकर उसे पूर्ण रूप से पुनः सीमेंट कांक्रीट नहीं किया गया है जिससे बरसात में जगह-जगह से  मिट्टी दब गई है और दो पहिया वाहन चालक इन गढ़ों में फिसल रहे हैं या पानी भर जाने से गड्ढे नहीं देखने से रहवासी इन गढ़ों के कारण गिर रहे हैं ।  यदि इस वार्ड की रोड पर नजर डालें , तो विवेकानंद कालोनी में बुनियादी स्कूल के सामने की ओर से भानपुरीया की चक्की की ओर जाने वाले रास्ता, सीमेंट से बना हुआ यह रोड पूर्ण रूप से खुद चुका है जगह-जगह से गिटटी बाहर आ चुकी है और पानी की पाईप लाईन डालने वाले ठेकेदार ने रोड खोदकर यथावत छोड़ दिया , जिससे वार्ड वासियों के लिए परेशानी ओर बढ़ गई । ठेकेदार की लापरवाही रहवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है । वही वार्डवासियों का कहना है कि इस रोड की स्थिति को लेकर कई बार पार्षद को भी अवगत करा चुके हैं लेकिन स्थिती में कोई सुधार नहीं हो रहा है । वही जब हमने वार्ड वासियों की परेशानी और समस्या को लेकर अध्यक्ष प्रतिनिधि बिट्टू सिंगार से इस बारे में बताया तो उनका कहना था कि जल्द ही इस वार्ड की रोड निर्माण की समस्या को लेकर, नया एस्टीमेट और निविदा प्रक्रिया अपनाकर कार्य प्रारंभ करवाया जायेगा । देखना यह दिलचस्प होगा कि आखिर कब अध्यक्ष प्रतिनिधि अपनी बात पर अमल करते हैं और टूटे फ़ूटे रोड की समस्या से वार्ड वासियों को छुटकारा दिलाते हैं ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!