Connect with us

झाबुआ

तपस्विनी दीप्ति छाजेड़ व मास्टर मनन का जय घोष के साथ भव्य वरघोड़ा निकाला

Published

on

मेघनगर । नगर में सिद्धि तप की तपस्विनी श्रीमती दीप्ति छाजेड़ एवं धर्म चक्र के तपस्वी मास्टर मनन छाजेड़ का वरघोडा प्रातः 8:30 बजे निवास स्थान से प्रारंभ हुआ दशहरा मैदान भंडारी चौराहा होते हुए श्री शांति सुमतिनाथ जैन मंदिर पहुंचा भगवान की आरती व मंगल दिया का लाभ श्रीमती पदमा अशोक छाजेड़ परिवार ने लिया। जैन मंदिर पर थांदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरसिंह भूरिया पूर्व जनपद अध्यक्ष कालू सिंह नलवाया दाऊजी बोहरा समाज के अध्यक्ष मु .अली असगर बोहरा विधायक प्रतिनिधि अनूप भंडारी द्वारा तपस्वी बहन का स्वागत किया गया ।

आजाद चौक होते हुए जुलूस श्री गोडी  पारसनाथ मंदिर पहुंचा । वहां भगवान की आरती मंगल दिया गुरुदेव की आरती का लाभ तपस्विनी दीप्ति रवि छाजेड परिवार ने लिया। स्टेशन रोड होते हुए वरघोड़ा श्री राजेंद्र सूरी ज्ञान मंदिर पहुंचा ।  गुरुदेव व पुण्य सम्राट की आरती का लाभ मनन रवि छाजेड़ परिवार ने लिया । ज्ञान मंदिर परिसर में दोनों तपस्वीयो का त्रिस्तुति संघ अध्यक्ष शांतिलाल लोढा, दिलीप कोठारी, ज्ञान मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर लाल चौरडिया, रजत कावड़िया, देवेंद्र जैन, महिला परिषद वरिष्ठ सदस्य श्रीमती विमला कोठारी, अनीता लुणावत अर्चना कावड़िया वर्षा जैन आदि ने बहुमान किया । एम आर डी चौराहा होते हुए , जयघोष के साथ वरघोड़ा अनु स्वाध्याय भवन पहुंचा। धर्म सभा को संबोधित करते हुए महासती मुक्ति प्रभा जी म.सा ने कहा तपस्या देह की ममता त्यागने ,कसायों को जीतने और कर्मों का क्षय करने के लिए आवश्यक है । कर्म क्षय होने से आत्मा शुद्ध होती है धर्म सभा को स्थानकवासी जैन समाज उपाध्यक्ष विनोद बाफना , श्रीमती चंचल जैन ने भी तप के बारे में प्रकाश डाला । संचालन विपुल धोखा ने किया । तपस्वी का बहुमान स्थानकवासी महिला मंडल वरिष्ठ सदस्य मंजुला बाफना, शेलजा वागरेचा, सपना वागरेचा आदि ने किया । सुबह की नवकारसी व स्वामी वात्सल्य का लाभ छाजेड़ परिवार ने लिया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!