Connect with us

झाबुआ

“अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस: प्यार, रंग और कृतज्ञता का संगम”

Published

on

झाबुआ —- अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल (प्रि-प्राइमरी) में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने से शुरू हुई। विद्यालय के निर्देशक डॉ लोकेश दवे एवं प्राचार्य डॉ रितेश लिमये ने सर्वप्रथम डॉ राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर नन्हें-मुन्नों ने अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम और आभार को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से व्यक्त किया। सभी कक्षाओं के नन्हे मुन्ने बच्चे अपने शिक्षक के वेश में विद्यालय पहुंचे तथा शिक्षक की जगह अपनी कक्षाओं में पढ़ाया,जिसका सभी शिक्षको ने बहुत आनंद उठाया।
प्री-नर्सरी और नर्सरी के बच्चों ने “मेरी शिक्षक और मैं” गतिविधि के अंतर्गत अपनी हथेलियों से पेंटिंग कर सुंदर कलाकृतियाँ बनाईं।
एल.के.जी. कक्षा के बच्चों ने Happy Teacher’s Day की वर्कशीट को रंग-बिरंगे रंगों से सजाया।
यू.के.जी. के बच्चों ने अपनी नन्हीं उंगलियों से रंगीन हस्तनिर्मित कार्ड तैयार किए और अपने प्रिय शिक्षकों को समर्पित किए। 💌🌈
विद्यालय परिसर बच्चों की मासूम मुस्कान, शिक्षकों के प्रति सम्मान और आनंदमय गतिविधियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!