Connect with us

झाबुआ

शहर में SBI एटीएम पर मेंटनेंस के अभाव में जानवर कर रहे प्रवेश

Published

on

झाबुआ – शहरी क्षेत्र में एसबीआई एटीएम मशीन पर रखरखाव व मेंटनेंस के अभाव में जानवर भी प्रवेश कर रहे हैं और गंदगी भी कर रहे हैं पूर्व में भी एक एटीएम पर जानवर के प्रवेश को लेकर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था लेकिन फिर भी इस बैंक के एटीएम मशीन पर मेंटनेंस को लेकर कोई सुध नहीं ली जा रही है और साफ-सफाई के अभाव में गंदगी भी नजर आ रही है

पुलिस लाईन एटीएम ।

शहर के पुलिस लाईन स्थित SBI  एटीएम पर अलसुबह करीब 7 बजे एक गधा घुस गया था । यह गधा एटीएम मशीन पर करीब एक घंटे से अधिक समय तक रहा । संभवत इस एटीएम मशीन का दरवाजा खराब है इसलिए यह लगभग खुला ही रहता है इस कारण जानवर आसानी से प्रवेश कर जाते हैं पूर्व में भी यह गधा इस एटीएम मशीन पर देखा गया था और सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ ।वहीं यदि इस एटीएम सेंटर के अंदर साफ सफाई भी नजर नहीं आ रही है ।

गोपाल कॉलोनी एटीएम ।

वही शहर के गोपाल कॉलोनी क्षेत्र में एसबीआई स्मार्ट पॉइंट के पास का एटीएम है जो लगभग बंद रहता है और साफ-सफाई का अभाव भी है। वही कई लोगों का कहना है कि इस एटीएम में संभवत दरवाजा खराब होने से बंद नहीं होता है और इस कारण जानवर आसानी से प्रवेश कर रहे हैं और कई बार जानवर गंदगी भी कर देते हैं वहीं रखरखाव और साफ-सफाई का अभाव होने से गंदगी पसरी रहती है । आमजन का कहना है कि इसका जब कोई मेंटेनेंस नही है तो इसे बंद कर दिया जाना चाहिए ।  क्यो बैंक इसपर अपना व्यय कर रही है । वही अन्य बैंकों के एटीएम पर देखा जाए, तो लगभग सभी साफ-सुथरे नजर आते हैं और साफ-सफाई भी दिखती है लेकिन SBI  एटीएम पर मेंटनेंस और रखरखाव का अभाव देखने को मिल रहा है । क्या इस ओर ध्यान दिया जावेगा या फिर गधा और अन्य जानवर आसानी से प्रवेश करते रहेंगे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!