Connect with us

झाबुआ

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया…

Published

on


झाबुआ – रतलाम-झाबुआ-अलिराजपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री गुमानसिंह डामोर ने गुरूवार को यहां जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हितलाभ वितरण कार्यक्रम का माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण एवं द्वीप प्रज्जलित कर शुभारम्भ किया। श्री डामोर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। हमारे देश में 80 से 85 प्रतिशत लोग खेती पर निर्भर है। शासन ने खेती को लाभ का धन्धा बनाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। शासन ने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले इसके लिए समर्थन मूल्य घोषित किया है।
श्री डामोर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों के हित में नए कानून बनाए हैं। इन कानूनों के तहत किसान से कम्पनी घर से ही अग्रीम रूप से राशि का भुगतान कर उपज खरीद देगी। किसान जहां अधिक लाभ होगा वहां अपनी फसल बेच सकेगा। यह सरकार किसानों को सम्पन्न व खुशहाल देखना चाहती है। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत किसान जब चाहे तक अपनी उपज बेच सकता है। प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 6 हजार रूपये प्रति किसान प्रति वर्ष प्रदाय कर रहे हैं। इसी प्रकार प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रति किसान 4 हजार रूपये प्रति वर्ष प्रदाय किए जा रहे है। जिले में 6 हजार 522 किसानों को 2 हजार रूपये के मान से राशि जमा की गई है। उन्होने भरोसा दिलाया की क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किए जावेगें और समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर संभव कोशिश की जावेगी। श्री डामोर ने इस कार्यक्रम में किसानों को 2 हजार रूपये की राशि के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मणसिंह नायक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। किसान समृद्ध होगा तो देश भी समृद्ध होगा। उन्होने कहा कि सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय दूगनी करने के लिए प्रयास कर रही है। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अधीक्षक भू-अभिलेख श्री सुनिल राणा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
इस कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश वर्मा, उप संचालक कृषि श्री एन.एस.रावत, जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम श्री विशाल राॅय, तहसीलदार श्री प्रवीण ओहरिया, नायब तहसीलदार श्री हर्षल बोहरानी सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री हरिश कुण्डल ने किया तथा अभार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री एम.एल.मालवीय ने व्यक्त किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ22 minutes ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ22 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ23 hours ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ24 hours ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!