Connect with us

झाबुआ

सीएम मोहन यादव 13 सितंबर को पेटलावद आएंगे ।

Published

on

झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना ने 13 सितम्बर 2025 को पेटलावद में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का चिन्हांकन कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएँ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आतिथ्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम सीएम राइस सांदीपनि विद्यालय मैदान, पेटलावद में आयोजित किया जाना निर्धारित किया गया है। साथ ही हेलीपेड स्थल का भी निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!