Connect with us

झाबुआ

प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बामनिया में कार्यरत स्टाफ नर्स सुभांगी शर्मा को हटाने हेतु, जनसुनवाई में आया शिकायती आवेदन

Published

on

झाबुआ – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बामनिया में कार्यरत स्टाफ नर्स की मनमानी कार्यशैली और डिलीवरी के लिए आई महिला को इलाज के लिए इंकार करने पर, श्रीमति भुंडी पति मोहन गरवाल नि. काजलिया बामनिया तह. पेटलवावद ने जनसुनवाई में शिकायती आवेदन देते हुए तत्काल हटाने की मांग की ।

पेटलावद तहसील के ग्राम काजलिया बामनिया की श्रीमति भुंडी पति मोहन गरवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्टाफ नर्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए जनसुनवाई में शिकायती आवेदन दिया और बताया कि 28 अगस्त प्रांतः 06 बजे मैं मेरी बहु गर्भवती होने से प्रस्तुति तेज दर्द होने से प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बामनिया ले गये थे जहा रात्री ड्युटी पर कोई स्टाफ नर्स नही थी। हमारे द्वारा रात्री चौकिदार को उठाया गया , तो उसने बताया कि स्टॉफ नर्स अपने शासकीय आवास में सौ रही है। हम वहा उस आवास पर गये एंव स्टाफ नर्स के आवास का दरवाजा बजाकर जगाया और बताया कि हम महिला को डिलीवरी करवाने अस्पताल लाये हैं। किन्तु स्टाफ नर्स ने हमे यह कह कर मना कर दिया कि तुम मेरी शिकायत करते हो और मै अब तुम्हारे गांव काजलिया की महिलाओ की डिलीवरी कभी नही करूगी । तुम अब सिविल अस्पताल पेटलवाद ले जाओ। हमने कहा की हम आपकी शिकायत प्रभारी डॉ. मनीष सौलकी एवं स्वास्थ्य विभाग बी.एम.ओ. को करूंगी , फिर भी उक्त स्टाफ नर्स ने हमे यह जवाब दिया कि तुम्हारी शिकायत से मेरा कुछ भी नही होने वाला है, चाहे शिकायत करलो या कुछ भी करलो मेरा कुछ नही कर सकते हो तुम लोग । हमारे द्वारा प्रभारी डॉ.मनीष सोलंकी को कॉल करके बताया और डॉ. द्वारा अन्य स्टाफ को बुलाकर डिलीवरी करवाई गई । पूर्व मे भी सुभांगी शर्मा स्टाफ नर्स द्वारा हमारे परिवार के सदस्यों से डिलीवरी के नाम पर पैसे लिये थे । हमारे द्वारा शिकायत करने पर सुभांगी शर्मा स्टाफें नर्स को निलबित किया गया था। वह पुनः बहाल होकर इसी अस्पताल में पदस्थ है। यह भी आरोप लगाया कि स्टाफ नर्स का मरीजो के प्रति व्यवहार अच्छा नही है। और हमेशा डिलीवरी के नाम पर पैसो की मागं की जाती है। नहीं देने पर पेटलवाद रेफर की धमकिया दी जाती हैं ।‌ आवेदन के माध्यम से  सुभांगी शर्मा नर्स प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बामनिया से तत्काल हटाने की मांग ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!