Connect with us

झाबुआ

“बच्चों के सच्चे साथी – खेल, किताबें और परिवार; न कि मोबाइल”

Published

on


झाबुआ — अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों के हित और उनके सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए “मोबाइल अवेयरनेस एक्ट” का आयोजन किया गया।
इस विशेष कार्यक्रम में शिक्षक भगवती हाडा और छात्रा केशवी राठौर ने मिलकर नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से यह संदेश दिया कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग बच्चों के स्वास्थ्य, पढ़ाई और सामाजिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
इस अवसर पर बच्चों को मोबाइल के संतुलित उपयोग के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। नाट्य प्रस्तुति के अंत में श्रीमती अर्चिता राठौर ने बच्चों को समझाया कि बच्चों के लिए मोबाइल से अधिक जरूरी है — खेलकूद, किताबें, रचनात्मक गतिविधियाँ और परिवार के साथ समय बिताना।

विद्यालय के निर्देशक डॉ लोकेश दवे एवं डॉ चारूलता दवे तथा प्राचार्य डॉ रितेश लिमये ने शिक्षकों और छात्रों के प्रयासों की सराहना की और यह संदेश दिया कि तकनीक हमारी सहायक है, लेकिन इसका विवेकपूर्ण उपयोग करना हमारी ज़िम्मेदारी है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!