Connect with us

झाबुआ

झाबुआ थाना रानापुर  क्षेत्र में हॉस्टल से निकल कर, बस स्टैंड पर मिला 08  वर्षीय बालक रास्ता भटका  ,  डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया*

Published

on






*

झाबुआ के थाना रानापुर क्षेत्र अन्तर्गत बस स्टैंड  पर 08  वर्षीय बालक मिला है जो अकेला है आपने बारे में कुछ नहीं बता पा रहा है , पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 11-09-2025 को रात्रि 07 :41   बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल रानापुर  थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक गुलाब सिंह  एवं पायलेट माधव सिंह ने मौके पर पहुँचकर 08 वर्षीय बालक को संरक्षण में लिया। बच्चे से बड़े ही स्नेहपूर्वक बात चित करके परिजनों के बारे में जानकारी ली गयी बच्चे द्वारा गाँव का नाम दातेड़ बताया गया गाँव के सरपंच से संपर्क करके परिजनों का पता किया गया।  बच्चे को लेकर उसके गाँव पहुँचाया, बालक द्वारा परिजन की पहचान व सत्यापन उपरांत बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!