Connect with us

झाबुआ

फिटनेस का डोज-आधा घंटा रोज के अन्तर्गत फिट इण्डिया प्रभात फेरी का आयोजन…..

Published

on


झाबुआ, – शारीरिक गतिविधि, खेलकूद को नागरिकों के दैनिक जीवन का एक अंग बनाने के लिए एवं सभी नागरिकों में स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से भारत सरकार के फिट इण्डिया कैम्पेनिंग दिसम्बर 2020 फिटनेस का डोज-आधा घंटा रोज के अन्तर्गत फिट इण्डिया प्रभात फेरी का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग झाबुआ द्वारा शुक्रवार को कलेक्टर श्री रोहित सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।
प्रभात फेरी का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आनंद वास्कले के द्वारा बस स्टैण्ड झाबुआ से हरी झंडी दिखा कर किया गया।

जिला खेल अधिकारी श्री विजय सलाम के निर्देशन में बस स्टेन्ड से थांदला गेट होते हुए राजवाडा से बुनियादी स्कूल, से उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान पर सम्पन्न हुई। प्रभात फेरी मे शहर के सभी खेलो के खेल संघ एवं सामाजिक संघ के खिलाडी गणमान्य नागरिको एवं शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने भाग लेकर खुद के लिए आधा घंटा रोज व्यायाम करने और फिट रहने का संदेश आमजन को दिया एवं आम जन को स्वयं के फिटनेस के लिए जागरूक किया।
प्रभात फेरी को सफल बनाने में जिला समन्वयक, नायब तहसीलदार श्री हर्षल बोहरानी, नेहरू युवा केन्द्र प्रीती, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय आयशा कुरैशी, आदिवासी विकास विभाग के क्रीडाधिकारी श्री कुलदीप धाबाई, व्यायाम निदेशक श्री योगेश गुप्ता, व्यायाम निदेशक श्री नरेश राज पुरोहित, व्यायाम निदेशक श्री मनोज पाठक, श्री सुरेन्द्र बारिया, श्री जमील पठान, श्री रामसिंह मोहनिया, खेल प्रशिक्षक श्री अवलोक शर्मा, श्री जयन्तीलाल परमार, श्री जेवेन्द्र बोराडे, सुश्री शिफाली मसीह, युवा समन्वयक श्री नितीन डामर, सुश्री प्रिया हटिला, विजय गामड, फुलसिंह मुजाल्दे का सहयोग रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 hour ago

वस्तुतः इच्छाओं का निरोध करना ही तप है – अणुवत्स संयतमुनिजी

झाबुआ1 hour ago

स्वच्छता हि सेवा पाखवाड़े के तहत जनपद पंचायत थांदला मे हुआ आयोजन

झाबुआ4 hours ago

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुआ क्षमावाणी महोत्सव – मुंबई के प्रसिद्ध संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप ने दी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया स्वागत

झाबुआ4 hours ago

क्षमावाणी महापर्व में सिध्दार्थ काश्यप एण्ड ग्रुप द्वारा भजनों की संगीतमय प्रस्तुति

झाबुआ4 hours ago

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष का भ्रमण कार्यक्रम****इस वर्ष 4 लाख 50 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क साइकिल छात्रावास में पढ़ने वाली छात्राएँ भी होंगी लाभान्वित****

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!