Connect with us

झाबुआ

जय बजरंग व्यायाम शाला की बेटियों ने जीते गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल

Published

on



खेलो इंडिया अस्मिता महिला किक बॉक्सिंग लीग 2025 में झाबुआ की बेटियों का जलवा
झाबुआ, 14 सितम्बर 2025।
झाबुआ जिले की बेटियों ने खेल जगत में एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। खेलो इंडिया अस्मिता महिला किक बॉक्सिंग लीग 2025 का आयोजन 14 सितम्बर को झाबुआ के पैलेस गार्डन में किया गया, जिसमें जय बजरंग व्यायाम शाला की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मेडल अपने नाम किए।

प्

रियांशी गुड़िया ने अपने दमदार खेल से 1 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता।
नानूडी चारेल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया।

इन उपलब्धियों पर जिले के किक बॉक्सिंग कोच सूर्य प्रताप सिंह, व्यायाम शाला के खिलाड़ी व सदस्य, खेल विभाग तथा व्यापारी संघ ने बेटियों को हार्दिक बधाई दी।

जल्द ही जय बजरंग व्यायाम शाला में विजेता खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

खिलाड़ियों की इस सफलता का श्रेय स्वर्गीय सुशील वाजपेई जी को दिया गया, जिन्होंने जीवनकाल में इन बेटियों को मार्गदर्शन देकर सही दिशा दिखाई थी।

यह उपलब्धि न केवल जिले के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!