Connect with us

झाबुआ

एबीवीपी और युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित

Published

on

झाबुआ – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और तेरापंथ युवक परिषद के संयुक्त तत्वाधान में ब्लड डोनेशन ड्राइव के तहत ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन स्थानीय पीजी कॉलेज में किया गया, जिसमें विशेष रूप से युवा पीढ़ी ने रक्तदान किया । इस कैंप में करीब 34 युनिट  रक्तदान हुआ । इस कैंप के माध्यम से रक्तदान को लेकर जन-जागरूकता लाने का प्रयास भी किया गया ।

दोपहर करीब 12 बजे मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के तहत एबीवीपी और युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में ब्लड डोनेशन कैंप प्रारंभ हुआ । एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री कृष्णपाल सिंह यादव और रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन विरेन्द्र सिसोदिया ने मा सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कैंप की शुरुआत की । पश्चात एबीवीपी के दर्शन कहार ने रक्तदान कर कैंप प्रारंभ किया । इसके बाद एबीवीपी के कई सदस्यों और कालेज विद्यार्थीयों ने रक्तदान किया  । वही कुछ छात्राओं का वजन कम होने पर स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदान के लिए मना किया । इसके साथ ही तेरापंथ युवक परिषद के सदस्यों ने भी इस कैंप में रक्तदान किया । एबीवीपी के सदस्यों ने कालेज के विधाथीयो को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास भी किया । वही ब्लड डोनेशन कैंप में विशेष रूप से विभाग एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री कृष्णपाल सिंह यादव, छात्रा प्रमुख भूमिका पंवार, एबीवीपी के मालवा प्रांत मंत्री दर्शन कहार , नगर मंत्री अमित ने रक्तदान भी किया और कैंप आयोजन को लेकर सहयोग भी दिया । वही तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष प्रमोद कोठारी , सचिव वैभव कोठारी के साथ अन्य सदस्य का भी सहयोग रहा । इस रक्त दान कैंप में करीब 34 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया । वही रक्तदान शिविर की जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन विरेन्द्र सिसोदिया अपनी सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ हो गए ।

युवक परिषद के सचिव वैभव कोठारी ने बताया कि रक्त के अभाव में किसी व्यक्ति की मृत्यु न हो, इस कामना और लक्ष्य के साथ अभातेयुप का मानव सेवा के क्षेत्र में एक विशिष्ट आयाम है- ‘मेगा ब्लड डोनेषन ड्राइव’। अभातेयुप को विश्व की सर्वाधिक रक्तदाता संस्था का गौरवमय स्थान प्राप्त है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षपर्यन्त रक्तदान शिविरों का आयोजन चलता रहता है। समय-समय पर जब, जहां रक्त की आवश्यकता होती है, अभातेयुप के नेटवर्क के माध्यम से तत्काल प्रभाव से रक्त की उपलब्धता का प्रयास किया जाता है। इस आयाम के अंतर्गत गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाने का सौभाग्य इस संगठन को प्राप्त है एवं विभिन्न राजनेताओं, फिल्मी सितारों, खिलाड़ियों सहित भारतीय समाज के हर तबके का समर्थन अभातेयुप के इस आयाम को प्राप्त हुआ है ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!